फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   case registered against executive engineeer of police building corporation for possessing disproportionate assets in bihar special vigilance unit adg nayyar h khan informed the accused has been identified as arun kumar singh

बिहार: आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में कार्रवाई, पुलिस भवन निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 18 Feb 2022 12:17 PM IST
प्रतिभा ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना। Published by: प्रतिभा ज्योति Updated Fri, 18 Feb 2022 12:17 PM IST
सार

आरोपी के खिलाफ गुरुवार को मामला दर्ज किया गया। बिहार के राजगीर और झारखंड के देवघर में उनके आवासों पर एक साथ तलाशी चल रही है।

विज्ञापन
case registered against executive engineeer of police building corporation for possessing disproportionate assets in bihar special vigilance unit adg nayyar h khan informed the accused has been identified as arun kumar singh
राजगीर स्थित पुलिस भवन निगम में पदस्थापित एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर की तलाशी लेती टीम - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार में आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में  राजगीर स्थित पुलिस भवन निगम में पदस्थापित एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आर्थिक अपराध शाखा के एडीजी नैयर एच खान की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान अरुण कुमार सिंह के रूप में हुई है। उसके खिलाफ गुरुवार को मामला दर्ज किया गया था। आरोपी के बिहार के राजगीर और झारखंड के देवघर में उनके आवासों पर एक साथ तलाशी चल रही है। यह तलाशी विशेष न्यायाधीश, सतर्कता, पटना की अदालत द्वारा जारी एक तलाशी वारंट के आधार पर चल रही है। 
विज्ञापन


आर्थिक अपराध शाखा के एडीजी नैय्यर एच खान के मुताबिक मामला 17 फरवरी को दर्ज किया गया था, जिसके बाद विशेष न्यायाधीश, सतर्कता, पटना की अदालत की ओर से जारी एक तलाशी वारंट के आधार पर उनके दो आवासों पर एक साथ तलाशी अभियान जारी है। 
विज्ञापन


भारी मात्रा में सोने-चांदी के गहने और नगदी बरामद
तलाशी की कार्रवाई के दौरान की एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अरुण के सिंह के आवास से भारी मात्रा में सोने और चांदी की ज्वेलरी, मकान और जमीन से संबंधित दस्तावेज और नकदी बरामद की गई है। आरोपी का आलीशन घर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई भ्रष्ट लोकसेवकों पर हो चुकी है कार्रवाई
बीते कुछ समय से बिहार में आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में कई लोगों पर कार्रवाई हुई है। दो दिनों पहले पूर्णिया के सब-रजिस्ट्रार अमरेश पी सिंह के खिलाफ सतर्कता विभाग को छापे में अब तक करीब 1.12 करोड़ रुपए की संपत्ति बरामद हुई है। आय से अधिक संपत्ति रखने पर पूर्णिया के सब- रजिस्टार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


भ्रष्ट लोकसेवकों पर नकेल कसने के मकसद से बिहार सरकार पूरी तरह से तत्पर दिख रही है। बिहार में बीते साल  आय से अधिक संपत्ति मामले में हुई सबसे ज्यादा कार्रवाई, अब तक 16 अधिकारियों पर गाज गिरी है। इसमें आइपीएस,बिहार प्रशासनिक सेवा, डीएसपी, इंजीनियर समेत अन्य स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed