फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Car of BJP district president returning from wedding ceremony in Jamui collided with truck, one leg was broken

Bihar: शादी समारोह से लौट रहे भाजपा जिलाध्यक्ष की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, एक पैर टूटा

Sat, 24 Jun 2023 01:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 24 Jun 2023 01:00 PM IST
सार

जमुई में शनिवार की सुबह अपने भतीजे की शादी समारोह से अपने घर लौट रहे भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में वह बाल-बाल बच गए। हालांकि उनका इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि हादसे में उनकी एक टांग टूट गई है।

विज्ञापन
Car of BJP district president returning from wedding ceremony in Jamui collided with truck, one leg was broken
अस्पताल में इलाजरत भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई में शनिवार की सुबह भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में वह बाल-बाल बच गए। वह अपने भतीजे की शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। लेकिन दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि जिलाध्यक्ष और चालक दुर्घटनाग्रस्त कार में ही काफी देर तक फंसे रहे। इससे जिलाध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि कार चालक को हल्की चोटें आई हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए जमुई जिले के सोनो थाना के भरतपुर गांव गए थे। वह शनिवार की सुबह शादी समारोह से वापस अपने घर बरहट प्रखंड के मलयपुर लौट रहे थे। तभी शनिवार की अहले सुबह तीन बजे के आसपास जमुई-चकाई मुख्य मार्ग के सोनो धर्म कांटा के पास पहुंचते ही चालक को झपकी आ गई। उसने कार पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे सड़क किनारे खड़े बालू लदे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक में बुरी तरह से फंस गई। कार के अंदर बैठे भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह और चालक अंदर ही काफी देर तक फंसे रहे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों की सूचना पर सोनो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गैस कटर के जरिए कार को काटकर अंदर फंसे भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह और चालक को निकाला गया। उसके बाद जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, इलाज कर रहे डॉक्टर के अनुसार, दुर्घटना में जिलाध्यक्ष का एक पैर टूट गया है। साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed