{"_id":"8d4ceb98-cec6-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"bypoll-loss-would-not-impact-nda-alliance-says-nitish","type":"story","status":"publish","title_hn":"'लोकसभा उपचुनाव की हार से गठबंधन पर असर नहीं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'लोकसभा उपचुनाव की हार से गठबंधन पर असर नहीं'
पटना/एजेंसी
Updated Thu, 06 Jun 2013 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के महाराजगंज लोकसभा उपचुनाव में जदयू उम्मीदवार द्वारा भाजपा पर गठबंधन धर्म का पालन नहीं करने के आरोप को दरकिनार करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि उपचुनाव के इस नतीजे से एनडीए गठबंधन पर कोई असर नहीं पडे़गा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि महाराजगंज लोकसभा उपचुनाव में राजद उम्मीदवार प्रभुनाथ सिंह ने जदयू के पीके शाही को लगभग एक लाख 37 हजार वोटों से हराया।
हार के बाद शाही ने गठबंधन के सहयोगी कार्यकर्ताओं पर चुनाव के दौरान उत्साह से काम न करने और मतदान प्रबंधन में कमी का आरोप लगाया था।
नीतीश ने कहा, ‘भाजपा के साथ हमारा गठबंधन बरकरार है। महाराजगंज उपचुनाव में एनडीए के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर काम किया है।’
दिल्ली से लौटे नीतीश ने पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा कि यह उपचुनाव स्थानीय मुद्दों पर आधारित था, इसलिए इसके नतीजे से चिंतित होने की जरूरत नहीं है। अपनी सीट बरकरार रखने वाले राजद को ज्यादा इतराना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, उपचुनाव में राजद द्वारा अपनी सीट बरकरार रखने के नीतीश के बयान से असहमति जताते हुए राज्य के भाजपा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि उपचुनाव के नतीजे दरअसल एनडीए गठबंधन की हार है।
विज्ञापन
वास्तव में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जदयू के बयानबाजी करने से ही मतदाता बेहद खफा थे।
'यूपीए को सत्ता से हटाना जरूरी'
उपचुनाव के नतीजों से गदगद भाजपा ने कहा है कि केंद्र की यूपीए सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए पार्टी को जितनी जरूरत गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की है, उतनी ही उसकी सहयोगी जदयू को भी है।
भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि गुजरात के दोनों लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस के कब्जे से ये सभी सीटें छीन ली हैं।
मोदी इस उपचुनाव के दौरान कहीं भी प्रचार करने नहीं गए। इसके बावजूद पार्टी की वहां हुई जीत से यह साफ हो गया है कि मोदी काफी लोकप्रिय हैं।