फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bullies injured a person by hitting him with butt of pistol in old enmity in Jamui; threw him unconscious

Bihar: रंजिश में दबंगों ने पिस्तौल के बट से मारकर शख्स को किया घायल; अचेतावस्था में खेत में फेंक हुए फरार

Tue, 22 Aug 2023 02:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 22 Aug 2023 02:00 PM IST
सार

Bihar Crime: जमुई के सदर थाना क्षेत्र से सुबह शौच के लिए जा रहे एक व्यक्ति को गांव के ही दबंगों द्वारा पीट-पीट कर घायल करने और उसे बेहोशी की हालत में खेत में फेंकने का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने के बाद दबंग फरार बताए जा रहे हैं। यह हमला पुरानी रंजिश में किया गया है।

विज्ञापन
Bullies injured a person by hitting him with butt of pistol in old enmity in Jamui; threw him unconscious
घायल व्यक्ति को पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई के सदर थाना क्षेत्र के काकन गांव में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति को गांव के ही दबंगों ने पिस्तौल की बट से मारपीट कर घायल कर दिया। उसके बाद दबंग घायल व्यक्ति को बेहोशी की हालत खेत में फेंक कर फरार हो गए। वहीं, बहियार जा रहे अन्य लोगों की नजर खेत में पड़े घायल व्यक्ति पर पड़ी तो इसकी सूचना परिजनों को दी। उसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल जमुई ले गए। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घायल व्यक्ति की पहचान काकन गांव निवासी बखौरी सिंह के बेटे धनंजय सिंह (45) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव के ही नीरज सिंह और धनंजय सिंह में पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार की देर शाम झड़प हो गई थी। उसके बाद मंगलवार की सुबह जब धनंजय सिंह शौच के लिए बहियार जा रहा था। तभी नीरज सिंह, उसके पिता, भाई और भतीजे सहित अन्य लोगों ने लाठी-डंडे और पिस्टल की बट से मारकर घायल कर दिया। जब मारपीट में गंभीर रूप से घायल होकर धनंजय सिंह जमीन पर गिर गया तो उन लोगों ने उसे उठाकर खेत में फेंक दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन


वहीं, शौच के लिए बहियार जा रहे अन्य ग्रामीणों ने इसकी सूचना धनंजय के परिवार वालों को दी। उसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और बेहोशी की हालत में खेत में पड़े धनंजय सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया। वहीं, घटना की जानकारी सदर थाना पुलिस को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed