{"_id":"669f48c95b77741e240afbf6","slug":"budget-2024-many-gifts-announced-to-bihar-in-the-budget-road-power-gaya-purnia-darbhanga-expressway-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget 2024: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं, पर बजट में पुल से लेकर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budget 2024: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं, पर बजट में पुल से लेकर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के एलान
Tue, 23 Jul 2024 11:38 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 23 Jul 2024 11:38 AM IST
सार
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला लेकिन केंद्र सरकार ने बिहार को कई सौगात दिया है। वित्त मंत्री ने संसद में बिहार की सड़क-संपर्क परियोजनाओं के लिए 26 हजार करोड़ रुपये देने का एलान किया है।
विज्ञापन
बजट में बिहार को मिली सौगात।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2024-25 का आम बजट पेश कर रही हैं। इस बजट में किसानों, युवाओं के लिए बड़े एलान किए गए हैं। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला लेकिन केंद्र सरकार ने बिहार को कई सौगात दिया है। वित्त मंत्री ने संसद में बिहार की सड़क-संपर्क परियोजनाओं के लिए 26 हजार करोड़ रुपये देने का एलान किया है। इससे पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे, बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का विकास होगा। बोधगया, राजगीर, वैशाली और दरभंगा सड़क संपर्क परियोजनाओं का भी विकास होगा।
विज्ञापन
बिहार में नए एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेजों का निर्माण होगा
वित्त मंत्री ने कहा कि बक्सर में गंगा नदी पर दो लेना वाला एक अतिरिक्त पुल बनाने में भी मदद होगी। बिहार में 21 हजार 400 करोड़ रुपये की लागत से विद्युत परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। इसमें पिरपैंती में 2400 मेगावॉट के एक नए संयंत्र की स्थापना भी शामिल है। बिहार में नए एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेजों और खेलकूद की अवसंरचना का भी निर्माण होगा। पूंजीगत निवेशों में सहायता के लिए अतिरिक्त आवंटन उपलब्ध कराया जाएगा। बिहार सरकार के बहुपक्षीय विकास बैंकों से बाह्य सहायता के अनुरोध पर तेजी से कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
गया और बोधगया के इस मंदिर में बनेंगे गलियारे
गया के विष्णुपद मंदिर और बोधगया के महाबोधि मंदिर में गलियारे बनेंगे। काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए बने गलियारे के तहत इन दोनों मंदिरों के गलियारों का विकास होगा। राजगीर भी बौद्ध और जैन श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण है। राजगीर के तीर्थ क्षेत्रों का भी विकास होगा। नालंदा को भी पर्यटन केंद्र के रूप में मजबूत करने के लिए वहां विकास जाएगा।
विज्ञापन
बाढ़ से बचाव के लिए बिहार को 11500 करोड़ की मदद
बिहार कई सालों से बाढ़ की त्रासदी झेल रहा है। लाखों को बाढ़ के साथ परेशान हैं। केंद्र सरकार बाढ़ नियंत्रण पर 11 हजार 500 करोड़ रुपये परियोजनाएं शुरू करेगी। इससे बैराज पर काम, नदी के गाद की समस्या, कोसी नदी पर बाढ़ के बचाव के उपाय, तटबंधों पर काम किया जाएगा। ताकि लोगों को बाढ़ का दंश नहीं झेलना पड़े।