फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BSEB Result : Bihar board Sakshmta Pariksha result today; Direct link here to download, Teacher Result 2024

Bihar Board : नियोजित शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा का बाकी परिणाम भी जारी; कब-कैसे रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे

Sun, 01 Dec 2024 08:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 01 Dec 2024 08:54 PM IST
सार

Bihar News : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 9-10 के पांच विषयों, हिन्दी, फारसी, संगीत, नृत्य एवं गृह विज्ञान की पुनर्परीक्षा का आयोजन 13 नवम्बर 2024 को किया था, जिसमें 429 शिक्षक अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे।

विज्ञापन
BSEB Result : Bihar board Sakshmta Pariksha result today; Direct link here to download, Teacher Result 2024
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सक्षमता परीक्षा का परीक्षाफल जारी कर दिया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 9-10 के पांच विषयों, हिन्दी, फारसी, संगीत, नृत्य एवं गृह विज्ञान की पुनर्परीक्षा का आयोजन 13 नवम्बर 2024 को किया था, जिसमें 429 शिक्षक अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 9-10 के पांच विषयों, हिन्दी, फारसी, संगीत, नृत्य एवं गृह विज्ञान की पुनर्परीक्षा का आयोजन 13 नवम्बर 2024 को किया था, जिसमें 429 शिक्षक अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। इसी प्रकार कक्षा 11-12 के दो विषयों, गृह विज्ञान एवं इतिहास की परीक्षा 13 नवम्बर 2024 को आयोजित की गई थी। इस पुनर्पपरीक्षा में 206 शिक्षक अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। आज जारी परीक्षाफल के अनुसार कक्षा 9-10 के पांच विषयों में आयोजित पुनर्परीक्षा में 299 शिक्षक अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिनकी उत्तीर्णता का प्रतिशत 69.70% है। इसी प्रकार कक्षा 11-12 के दो विषयों में आयोजित पुनर्परीक्षा में 128 शिक्षक अभ्यर्थी सफल हुए हैं. जिनकी उत्तीर्णता का प्रतिशत 62.14% है।

विज्ञापन


कब और कैसे देखेंगे अपना परीक्षाफल 
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर की ओर से जारी परीक्षाफल के अनुसार इन विषयों की पुनर्परीक्षा में सम्मिलित शिक्षक अभ्यर्थी अपना परीक्षाफल कल सोमवार को समिति के वेबसाईट https://www.bsebsakshamta.com पर देख सकते हैं। परीक्षाफल देखने के लिए संबंधित शिक्षक अपना Application No. और जन्म तिथि (dd-mm-yyyy) अंकित कर उक्त वेबसाईट के माध्यम से देख सकेंगे। सक्षमता परीक्षा 2024 (द्वितीय) के शेष विषयों का परीक्षाफल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा दिनांक-16 नवंबर 2024 को जारी किया था।
विज्ञापन


सक्षमता परीक्षा पास होने के बाद अब बन गए विशिष्ट शिक्षक 
सरकार के नियमानुसार स्थानीय निकाय शिक्षक जो सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण हैं, नवपदस्थापित विद्यालय में योगदान करने के बाद विशिष्ट शिक्षक कहे जाएंगे। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed