{"_id":"64ae9f25ba0d9e9a6305a8c6","slug":"brother-in-law-was-taking-her-minor-sister-in-law-to-nepal-for-dancing-in-motihari-ssb-detained-three-people-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नाबालिग साली को नृत्य कराने के लिए नेपाल लेकर जा रहा था जीजा; SSB ने तीन को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नाबालिग साली को नृत्य कराने के लिए नेपाल लेकर जा रहा था जीजा; SSB ने तीन को हिरासत में लिया
Wed, 12 Jul 2023 06:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 12 Jul 2023 06:10 PM IST
सार
मोतिहारी निवासी नाबालिग को उसका ही जीजा नृत्य करवाने के लिए नेपाल ले जा रहा था। लेकिन एसएसबी ने सीतामढ़ी के इंडो-नेपाल सोनबरसा लालबंदी बॉर्डर पर नाबालिग के साथ-साथ दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। दिलचस्प बात ये है कि नाबालिग के पिता अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही लिखवा चुके हैं। जाने पूरा मामला...
विज्ञापन
एसएसबी जवानों की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मोतिहारी की रहने वाली नाबालिग को उसका ही जीजा जागरण प्रोग्राम में नृत्य कराने के लिए नेपाल ले जा रहा था। इसी दौरान सीतामढ़ी के इंडो-नेपाल सोनबरसा लालबंदी बॉर्डर पर नाबालिग के साथ-साथ दो आरोपियों को पकड़ा गया है। उक्त कार्रवाई सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एसएसबी की 51वीं बटालियन लालबंदी कैंप के मुख्य आरक्षी दिनेश सिंह के साथ आरक्षी हरिभान सिंह, अशोक राम और तुहिन मंडल के नेतृत्व में जवान पिलर संख्या 318/23 पर गश्त लगा रहे थे। इसी दौरान एक नाबालिग को लेकर बॉर्डर पार कर रहे दो लोगों को एसएसबी ने रोककर पूछताछ की। मामला संदिग्ध लगने पर तीनो को हिरासत में ले लिया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर नाबालिग के साथ मौजूद एक युवक की पहचान उसके जीजा विशाल कुमार के रूप में की गई है। इसके बाद तीनों को सोनबरसा पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर चाइल्ड लाइन की टीम थाने पहुंची और मामले की जांच की।
विज्ञापन
जांच में पाया गया कि आरोपी विशाल लड़की को जागरण प्रोग्राम में नृत्य के लिए नेपाल ले जा रहा था। नियमानुसार नाबालिग से काम कराना दंडनीय अपराध है। उसके आलोक में चाइल्ड लाइन की टीम द्वारा नाबालिग लड़की के पिता से संपर्क किया गया। टीम को नाबालिग के पिता ने बताया कि उनकी बेटी का अपहरण हो चुका है। अपहरण का मामला मोतिहारी के बंजरिया थाना में दर्ज है। इसके बाद इसकी सूचना बंजरिया थाना को दी गई। उसके बाद परिजन के साथ पहुंची बंजरिया थाना पुलिस नाबालिग लड़की समेत आरोपी को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन