फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Brother-in-law jailed for bought liquor before sister-in-law's marriage in Muzaffarpur

Bihar News: साली की शादी से ठीक पहले जीजा को हुई जेल; परफ्यूम लगाकर हुआ तैयार और पहुंच गया हवालात, जानें मामला

Tue, 23 May 2023 01:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 23 May 2023 01:03 PM IST
सार

थानेदार दिगम्बर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक कमरे के अंदर पलंग के नीचे छिपा कर रखी गई दो कार्टून विदेशी शराब बरामद की गई है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Brother-in-law jailed for bought liquor before sister-in-law's marriage in Muzaffarpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी जीजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक जीजा अपनी साली की शादी से ठीक पहले सलाखों के पीछे पहुंच गया। वह अपनी साली की शादी में जाने के लिए तैयार हो रहा था। परफ्यूम लगाया ही था कि पुलिस पहुंच गई। उसके बाद वह शादी समारोह की जगह सीधा हवालात पहुंच गया। इस घटना के बाद से मोहल्ले में लोग हैरान है।

विज्ञापन


दरअसल, मामला मुजफ्फरपुर के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के रसूल पुर जिलानी इलाके का है। जहां पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने अपनी साली की शादी में पार्टी करने के लिए शराब मंगवाई थी। लेकिन, इस बात की खबर पहले ही किसी ने पुलिस को दे दी। उसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान मुकुल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रसूलपुर जिलानी में शराब की खेप मंगवाई गई है। सूचना के आधार पर पुलिस दलबल के साथ छापेमारी करने पहुंची। छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसके कमरे की तलाशी ली। शराब पलंग के नीचे छिपाकर रखी गई थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। कुल दो कार्टून शराब जब्त की गई है। जिस कमरे से शराब बरामद की गई है, पुलिस ने उसे सील कर दिया है। मुकुल के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने जिस धंधेबाज से शराब खरीदी थी, उसका नाम भी पुलिस को बताया है। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। थानेदार दिगम्बर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक कमरे के अंदर पलंग के नीचे छिपा कर रखी गई दो कार्टून विदेशी शराब बरामद की गई है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed