फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC Teacher: Vacancy in the third phase of teacher recruitment exam, BPSC has announced; BPSC TRE, Bihar Exam

BPSC Teacher: बीपीएससी की शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण पर बड़ा एलान; जानें कब-क्या होगा, कैसी रखें तैयारी

Tue, 06 Feb 2024 12:26 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 06 Feb 2024 12:26 PM IST
सार

BPSC School Teacher Phase 3 Exam  : बीपीएससी ने प्रारंभिक और माध्यमिक विद्यालयों की स्कूल शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
BPSC Teacher: Vacancy in the third phase of teacher recruitment exam, BPSC has announced; BPSC TRE, Bihar Exam
BPSC Teacher Recruitment - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए नए साल का तोहफा दिया है। शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण में रिक्त पदों की जानकारी नहीं दी गई है। आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने कहा है कि इसका आकलन किया जा रहा है। हालांकि, वैकेंसी बड़ी संख्या में आएगी। तीसरे चरण के लिए 10 से 23 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन लिए जायेंगे। सात मार्च से 17 मार्च तक परीक्षा होगी। संभावना है कि होली से पहले रिजल्ट भी जारी कर दिया जाए।  इस बार एक से पांच, नौवीं से दसवीं, और ग्यारहवीं से बारहवीं कक्षा तक के शिक्षक पद पर भी वैकेंसी निकली है।

विज्ञापन


विज्ञापन


सप्लीमेंट्री रिजल्ट अब जारी नहीं किया जाएगा
बीपीएससी अध्यक्ष ने कहा कि दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा में जो नियम थे, वह इसमें भी लागू रहेंगे। साथ ही अध्यक्ष ने यह भी कहा कि शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण का सप्लीमेंट्री रिजल्ट अब जारी नहीं किया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से इस मामले पर पहले ही स्पष्ट निर्देश जारी कर दिया गया है। वहीं अगस्त माह में शिक्षक भर्ती के चौथे चरण की परीक्षा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

BPSC Teacher: Vacancy in the third phase of teacher recruitment exam, BPSC has announced; BPSC TRE, Bihar Exam
बीपीएसएसी के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

इस परीक्षा में भी निगेटिव मार्किंग नहीं होगी, एक ही एग्जाम होगा
बीपीएससी के अनुसार, टीआरई फेज दो की तरह ही फेज तीन में भी एक  ही परीक्षा होगी। यह परीक्षा ढाई घंटे की होगी। इसमें भाग एक में भाषा की परीक्षा होगी। भाग 2 सामान्य अध्ययन और भाग तीन संबंधित विषय की परीक्षा होगी। भाग एक क्वालिफाइंग विषय होगा। यह 30 नंबर के 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य अध्ययन 40 नंबर के 40 नंबर के होंगे। वहीं जिस विषय के शिक्षक बनेंगे, उस विषय से 80 नंबर से 80 सवाल पूछे जाएंगे। भाषा में क्वालिफाई करने के बाद ही मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। मेन  यह तीनों एक ही बुकलेट में होगा। परीक्षा का सिलेबस एनसीईआरटी और एससीआरटी से होगा। इस परीक्षा में भी निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed