{"_id":"67781f4b5e004b578202ff3a","slug":"bpsc-protest-bjp-party-niraj-kumar-targeted-prashant-kishor-vanity-van-patna-bihar-police-today-news-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"BPSC: छात्रों का भला नहीं, अपनी चमका रहे राजनीति, भाजपा ने पीके पर उठाया सवाल; कहा- रोज खर्च कर रहे हैं 25 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BPSC: छात्रों का भला नहीं, अपनी चमका रहे राजनीति, भाजपा ने पीके पर उठाया सवाल; कहा- रोज खर्च कर रहे हैं 25 लाख
Fri, 03 Jan 2025 11:06 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:06 PM IST
सार
Prashant Kishor : बीपीएससी अभ्यर्थियों का साथ दे रहे प्रशांत किशोर कल से आमरण अनशन शुरू करने की वजह से सुर्ख़ियों में सबसे ऊपर थे। आज भी कुछ ऐसा ही है, लेकिन आज की वजह पीके नहीं, बल्कि पंजाब से मंगाया गया वैनिटी वैन है, जिस पर भाजपा ने तंज कसा है।
विज्ञापन
भाजपा नेता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जन सुराज के सूत्रधार कहे जाने वाले प्रशांत किशोर कल से गांधी मैदान के गांधी स्थल पर अपना आमरण अनशन शुरू किया है। इस बात की चर्चा कल खूब थी। प्रशांत किशोर की चर्चा आज भी हो रही है, लेकिन उससे अधिक उनके द्वारा पंजाब से मंगवाया गया वैनिटी वैन है, जिसकी काफी चर्चा है। भाजपा के नेता नीरज कुमार ने उनपर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ ही कुछ ऐसा लिखा, जो सीधी तौर पर प्रशांत किशोर पर हमला दिख रहा है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर क्या पोस्ट किया भाजपा नेता नीरज कुमार ने
भाजपा नेता नीरज कुमार ने लिखा है कि, 'छात्र आंदोलन में तथाकथित रूप से भाग ले रहे प्रशांत किशोर बाबू, जिनका उद्देश्य छात्रों का भला नहीं वरन अपनी राजनीति चमकाना है ! पंजाब से वैनिटी वैन किराये पर मंगवाये हैं, जिसका किराया 25 लाख प्रतिदिन है ! भगवान बचाये ऐसे लोगों से बिहार को ! नाम आमरण अनशन पर वैनिटी वैन में दुनियां की सारी सुख-सुविधा ! भोजन - शयनकक्ष सब कुछ। BPSC के छात्र संभल जायें इससे।'
विज्ञापन
प्रशांत किशोर 2 जनवरी से हैं अनशन पर
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर 2 जनवरी से ही पटना के गांधी मैदान स्थित गांधी स्थल पर अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने लाठी चार्ज के बाद गुरुवार को ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि अगर सरकार बीपीएससी परीक्षा को रद्द नहीं करती है तो वह आमरण अनशन शुरू कर देंगे। इस संबंध में प्रशांत किशोर ने कहा कि "मेरी मांगों में परीक्षा रद्द करना और नए सिरे से परीक्षा आयोजित करना है। उन्होंने कहा कि मैं उन भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग करता हूं जिन्होंने कथित तौर पर परीक्षाओं से भरे जाने वाले पदों को बिक्री के लिए रखा था। फिलहाल आमरण अनशन के बाद आमरण अनशन स्थल पर लगाये गये वैनिटी वैन की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन