फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC Mains date revised: BPSAC 67th main exam will be held on 30, 31 December and 7 January

BPSC Mains date revised: 30, 31 दिसंबर और 7 जनवरी को होगी बीपीएसएसी की 67वीं मुख्य परीक्षा

Sat, 24 Dec 2022 10:54 AM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Sat, 24 Dec 2022 10:54 AM IST
सार

बिहार लोक सेवा आयोग ने इस महीने बीपीएसएसी 67वीं मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई थी और अब निकाय चुनाव की तारीखों को देखते हुए परीक्षा तिथि में भी बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
BPSC Mains date revised: BPSAC 67th main exam will be held on 30, 31 December and 7 January
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग ने इस महीने बीपीएसएसी 67वीं मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख  बढ़ाई थी और अब निकाय चुनाव की तारीखों को देखते हुए परीक्षा तिथि में भी बदलाव किया गया है। अब 30, 31 और 7 जनवरी को 67वीं मुख्य परीक्षा होगी। 29 दिसंबर को होने वाली परीक्षा 7 जनवरी को होगी। मतलब, सिर्फ 29 दिसंबर वाली परीक्षा की तारीख बदली गई है। नई अधिसूचना के अनुसार 30 दिसंबर को सामान्य अध्ययन के दोनों पत्रों की परीक्षा होगी, 31 दिसंबर को सामान्य हिंदी और 7 जनवरी को वैकल्पिक विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा सितंबर में हुई थी और परिणाम 17 नवंबर को घोषित किया गया था। मुख्य परीक्षा के लिए कुल 11,607 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया था। बिहार राज्य सरकार में 802 पदों पर भर्ती के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। बीपीएससी ने मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की समय-सीमा को इसी महीने बढ़ाकर 10 दिसंबर तक कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed