फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC Exam : Khan sir targeted BPSC chairman accused of lying trust CM Nitish Kumar not the commission

BPSC Exam: नहीं आए पीके, गुरु रहमान और खान सर पहुंचे प्रदर्शन स्थल; कहा- आयोग पर नहीं, नीतीश कुमार पर भरोसा

Fri, 27 Dec 2024 02:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 27 Dec 2024 02:58 PM IST
सार

Bihar : बीपीएससी सिर्फ झूठ बोलती है। बस एक बार बीपीएससी के अध्यक्ष बोल दें कि नॉर्मलाइजेशन नहीं होगा। हमारी बस अब यही मांग है कि एक एग्जाम, एक पेपर, एक शिफ्ट हो। इसको पूरा करने के बाद हम वापस लौटेंगे।

विज्ञापन
BPSC Exam : Khan sir targeted BPSC chairman accused of lying trust CM Nitish Kumar not the commission
खान सर और रहमान सर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

परीक्षा में अनियमितता का आरोप लगाते हुये पूरी परीक्षा को कैंसिल कराने को लेकर बीपीएससी अभ्यर्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पर  खान सर फिर अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम लोगों को अब आयोग पर भरोसा नहीं है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पूरा भरोसा जरुर है। इसलिए जिस तरह उन्होंने बिहार पुलिस में हमारी मांग सुनी थी, उसी तरह वह नॉर्मलाइजेशन भी खत्म करेंगे। खान सर ने कहा जब तक नॉर्मलाइजेशन खत्म नहीं होगा, तब तक हमलोग  कहीं नहीं जाएंगे। खान सर ने कहा कि बस एक बार बीपीएससी के अध्यक्ष बोल दें कि नॉर्मलाइजेशन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हमारी बस अब यही मांग है कि एक एग्जाम, एक पेपर, एक शिफ्ट हो। इसको पूरा करने के बाद हम वापस लौटेंगे। खान सर ने आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीपीएससी सिर्फ झूठ बोलती है। उन्होंने कहा कि बीपीएससी के अध्यक्ष ने मुझे कहा था कि 15 तारीख को विद्यार्थियों से बात करेंगे, लेकिन उन्होंने बात नहीं किया। उन्होंने कहा कि आखिर बीपीएससी के अध्यक्ष ने विद्यार्थियों से बात क्यों नहीं की। 

विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed