फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   English Headline/Slug: BPSC Teacher Exam 2023 News in Hindi Heavy Crowd at Patna Railway Station for BPSC Exam

BPSC Exam : शिक्षक भर्ती का पेपर वन देने के बाद अभ्यर्थी बोले- कठिन थे सवाल; पटना जंक्शन पर उमड़ी भीड़

Thu, 24 Aug 2023 03:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 24 Aug 2023 03:38 PM IST
सार

BPSC Teacher Bharti 2023: पटना में 40 सेंटर बनाए गए हैं। यहां 50 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहली पाली के लिए सुबह साढ़े 7 बजे और दूसरे पाली के लिए एक बजे से इंट्री की अनुमति है।

विज्ञापन
English Headline/Slug: BPSC Teacher Exam 2023 News in Hindi Heavy Crowd at Patna Railway Station for BPSC Exam
एग्जाम देकर सेंटर से बाहर निकले अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो चुकी है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा 24 से 26 अगस्त तक चलेगी। पहली बार ऐसा है जब बिहार या किसी राज्य में इतने अधिक संख्या में शिक्षकों की बहाली हो रही है। पहली बार 1 लाख 70 हजार 461 पदों पर परीक्षा हो रही है। 3 दिन तक चलने वाली इस परीक्षा में कुल 8 लाख 15 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए BPSC ने पूरे बिहार में 850 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इस बार गांव के स्कूलों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पटना में 40 सेंटर बनाए गए है। पूरे बिहार में 12 हजार सीसीटीवी कैमरे 8 लाख अभ्यर्थियों पर नजर रखेंगे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


अब शिक्षक बनना आसान नहीं रह
इधर, पेपर 1 की परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने कहा कि पेपर कठिन था। यह लेवल से थोड़ा ऊपर था। मैथ से 30 प्रश्न पूछे गए यह भी टफ था। वहीं सामान्य जागरुकता से 24 से 26 प्रश्न पूछे गए थे। इसमें कम कठिनाई हुई। इसके अलावा सामान्य विज्ञान से 20 प्रश्न, राष्ट्रीय आंदोलन से 10 प्रश्न और भूगोल विषय से 10 प्रश्न पूछे गए। इनका स्तर मध्यम था। बांकीपुर एग्जाम सेंटर से बाहर निकले परीक्षार्थी ने कहा कि पेपर अच्छा गया। बीपीएससी एग्जाम ले रही थी तो वह तो अपने ही स्तर का प्रश्न पूछेगी। अब शिक्षक बनना आसान नहीं रह गया। जो सोचते हैं कि कम तैयारी में भी सफलता मिल जाएगी। ऐसा नहीं होगा। उन्हें अच्छी तरह तैयारी करनी पड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना जंक्शन पर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़
इधर, परीक्षा खत्म होते ही पटना जंक्शन पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी पड़ी। प्लेटफॉर्म नंबर एक से 10 तक सभी जगह केवल अभ्यर्थी ही दिख रहे थे। इस कारण आम यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई अभ्यर्थी तो बिना टिकट ही ट्रेनों में चढ़ गए। 

English Headline/Slug: BPSC Teacher Exam 2023 News in Hindi Heavy Crowd at Patna Railway Station for BPSC Exam
सेंटर के बाहर बीपीएससी अभ्यर्थियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

गड़बड़ी करते पकड़ाए तो सभी परीक्षा के लिए 5 साल तक वंचित
बिहार लोक सेवा आयोग ने कहा कि है कि परीक्षा को लेकर किसी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। अगर कोई ऐसा करते पकड़े गए तो उनपर कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही फर्जी प्रश्न वायरल करने वाले गैंग पर भी सोशल मीडिया और अन्य माध्यम से बिहार पुलिस की विशेष टीम नजर रख रही है। साथ ही कदाचार लिप्त पाये जाने पर ( ब्लूटुथ, स्मार्ट वॉच, स्मार्ट बैंड, स्मार्ट रिंग, वॉकी टॉकी, मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ या अन्य गतिविधि में संलिप्त) अभ्यर्थी को इस परीक्षा समेत आगामी सभी परीक्षा के लिए 5 साल तक वंचित कर दिया जाएगा। इसके अलावा परीक्षा से जुड़े भ्रामक और सनसनीखेज अफवाह फैलाने वालों को 3 साल के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं से वंचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहली पाली के लिए सुबह साढ़े 7 बजे और दूसरे पाली के लिए एक बजे से इंट्री की अनुमति है। परीक्षा केंद्र के बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है। 

BPSC की यह अपील जरूर पढ़ें...

  • BPSC ने कहा कि सभी अभ्यर्थी प्रति पाली प्रवेश-पत्र की एक अतिरिक्त प्रति अपने साथ सेंटर पर जरूर ले जाएं। परीक्षा के दौरान वीक्षक के सामने हस्ताक्षर कर इसे सौंप दें। 
  • BPSC ने यह भी कहा कि एग्माम शुरू होने से एक घंटा पहले तक परीक्षा केंद्र में इंट्री की अनुमति दी जाएगी। यानी एक घंटा पूर्व प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
  • परीक्षा अवधि की समाप्ति के बाद Used OMR Answer Sheet को सील बंद कराने के बाद ही अपना कक्ष छोड़ें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed