BPSC Exam : बीपीएससी मेंस अगले महीने, आ गया 69वीं मुख्य परीक्षा का शेड्यूल; 475 पदों की है वेकैंसी
BPSC : 69वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा अगले साल के पहले सप्ताह में ली जाएगी। 3 जनवरी से 7 जनवरी तक चलने वाली परीक्षा पटना मुख्यालय के अलग अलग केन्द्रों पर ली जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार लोक सेवा आयोग ने एकीकृत 69वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। यह परीक्षा 3 जनवरी से 7 जनवरी तक होनी है जो पटना मुख्यालय अंतर्गत अलग अलग परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। इस बात की जानकारी बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक ने पत्र जारी करते हुए दी है। बीपीएससी के द्वारा जारी किए गये पत्र के अनुसार परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 तक होगी। बता दें कि बीपीएससी ने 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में कुल 475 पदों पर वैकेंसी निकाली है।
कब किस विषय की है परीक्षा
- 3 जनवरी 2024 (बुधवार) को सामान्य हिंदी,
- 4 जनवरी 2024 (गुरूवार) को सामान्य अध्ययन ( प्रथम पत्र)
- 5 जनवरी 2024 (शुक्रवार) को सामान्य अध्ययन (द्वितीय पत्र)
- 6 जनवरी 2024 (शनिवार) को निबंध की परीक्षा
इन पदों के लिए अलग है तारीख
- 69वीं एकीकृत परीक्षा के संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा में वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक (तकनीकि / परिचालन) के एक ऐच्छिक विषय की परीक्षा 20 जनवरी और 21 जनवरी 2024 को होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी, जिसमें पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे तक होगी जबकि दूसरी पाली 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी।
20 जनवरी (शनिवार) को प्रथम पाली
- एकीकृत 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित एक ऐच्छिक विषय की परीक्षा होगी जबकि दूसरी पाली में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से संबंधित एक विषय की परीक्षा होगी।
21 जनवरी (रविवार) को प्रथम पाली
- वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी के संबंधित एक विषय की परीक्षा होगी जबकि दूसरी पाली में पुलिस उपाधीक्षक (तकनीकि /परिचालन) से संबंधित एक विषय की परीक्षा होगी।