फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Boy lover murdered by strangulation in Vaishali Bihar

बिहार में प्यार का खौफनाक अंत: प्रेमी के विरह में दिल्ली गई प्रेमिका, फिर परिवार वालों ने करवाई शादी, अब हत्या

Mon, 15 Jan 2024 06:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 15 Jan 2024 06:05 PM IST
सार

बिहार के वैशाली जिले में ग्वाला का एक लड़की के प्यार में पड़ना परिवार वालों को नागवार गुजरा। उन्होंने ग्वाला का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया और शव को आम के पेड़ पर लटका दिया।

विज्ञापन
Boy lover murdered by strangulation in Vaishali Bihar
प्रेमी और प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली में पातेपुर प्रखंड के बहुआरा की घटना है। करीब एक महीने पहले ग्वाला के प्यार में पड़ी लड़की दिल्ली चली गई थी। लड़की के परिवार वालों ने पातेपुर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। ग्वाला के परिवार वालों पर पुलिस ने दबाव बनाकर दोनों को बुलवाया और शादी करवा दी।

विज्ञापन


बता दें कि लड़की का हाजीपुर कोर्ट में पुलिस ने धारा-164 के तहत बयान भी दर्ज करवाया था। बयान के बाद पुलिस ने लड़की को उसके परिवार के हवाले कर दिया था। उसके बाद लड़की के परिवार वालों ने लड़के को बुलाकर उसका गला दबाकर हत्या कर दिए और शव को पेड़ पर लटका दिया।
विज्ञापन


बता दें कि हत्या के बाद से गुस्साए ग्वाला के परिजनों ने पातेपुर-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाइश कर रास्ते को खुलवाया। ग्वाला की पहचान संतोष कुमार पिता सत्य नारायण चौधरी के रूप में हुई है। वहीं, लड़की की पहचान मोसरत खातून पिता मोहम्मद शौकत अली के रूप में हुई है। दोनों का घर लगभग 200 मीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्वाला के पिता सत्यनारायण चौधरी ने बताया, हमारे बेटे को बुलाकर लड़की वाले रोजाना गाय का दूध निकलवाते थे और घर का हर काम करवाते थे। इसी दौरान दोनों में दोस्ती हुई और करीब दो साल से बातचीत होने लगी। करीब दो महीने पहले बेटा (ग्वाला) दिल्ली चला गया था। वहीं, बीते 17 दिसंबर को लड़की भी लड़के के पास दिल्ली चली गई थी। इसके बाद लड़की के परिवार वाले धमकी देने लगे थे कि तुम्हारा हत्या करवा देंगे।


पिता के मुताबिक, हमारे बेटे की गला दबाकर हत्या की गई है और शव को आम के पेड़ पर लटका दिया गया। लड़की के परिवार वाले ही यह काम किए हैं। वहीं, बेटे की कोर्ट मैरिज बीते नौ जनवरी को हाजीपुर कोर्ट में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed