{"_id":"5714950e4f1c1b815510fbfb","slug":"bomb-blast-in-chhapra-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपरा कोर्ट में मानव बम से धमाके की साजिश, छह गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छपरा कोर्ट में मानव बम से धमाके की साजिश, छह गंभीर घायल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 18 Apr 2016 01:35 PM IST
विज्ञापन
bomb blast in chhapra court
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के छपरा में आज सुबह कोर्ट में बम विस्फोट से अफरातफरी मच गई। विस्फोट एक लड़की द्वारा किया गया जो अपने शरीर पर बम बांधकर लाई थी। घटना में तीन महिलाओं सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह एक लड़की एक कैदी से मिलने के लिए छपरा कोर्ट में आई थी। बताया जा रहा है कि उसके शरीर पर एक बम बंधा हुआ था। अदालत में कड़ी सुरक्षा के बीच वह कैदी से मिलने में सफल नहीं हो पाई। इसी दौरान उसके शरीर पर बंधे बम में धमाका हो गया, जिसकी चपेट में आकर कई लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला और एक बच्ची भी शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं विस्फोटक लाने वाली लड़की भी गंभीर रूप से घायल हुई है, पुलिस के अनुसार उसने विस्फोटक जांघ पर बांधा हुआ था। उसकी पहचान खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।
विज्ञापन