{"_id":"64fda573e5677fe2790b5f6a","slug":"body-of-a-youth-was-found-floating-in-canal-in-bettiah-family-members-allege-murder-police-await-pm-report-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: युवक का शव नहर में तैरता मिला; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस को PM रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: युवक का शव नहर में तैरता मिला; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस को PM रिपोर्ट का इंतजार
Sun, 10 Sep 2023 04:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 10 Sep 2023 04:46 PM IST
सार
Bihar: बेतिया में नहर में एक युवक का शव तैरता मिला है। इस खबर के फैलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक युवक के परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस पीएम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के बेतिया में एक युवक का शव नहर में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है। जितनी मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही हैं। मामला रामनगर के चौरसिया टोला के पास त्रिवेणी नहर साइफन की है। मृतक की पहचान रामनगर नेपाली टोला निवासी नेसार हवारी के बेटे सद्दाम हवारी (23) के रूप में की गई है। वहीं, परिजन हत्या कर शव को नहर में फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। मौके पर पहुंची रामनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक के पिता नेसार हवारी ने बताया कि रविवार की सुबह मेरा बेटा शौच के लिए निकला और काफी देर तक वह घर नहीं लौटा। उसके बाद परिजनों ने खोजबीन करना शुरू कर दी। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। वहीं, रविवार की दोपहर पता चला कि एक शव त्रिवेणी नहर में उतरा रहा है। जब मैंने वहां जाकर शव देखा तो वह मेरा ही बेटा सद्दाम हवारी निकला। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि मेरे बेटे की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया था। उसके चेहरे पर खून के भी धब्बे हैं।
विज्ञापन
इधर, थानाध्यक्ष अनंत राम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि सद्दाम की मौत कैसे हुई है।
विज्ञापन