फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Blind girl tortured for two years in a blind school, accused arrested

Bihar: मानवता शर्मसार! नेत्रहीन स्कूल में दृष्टिहीन बच्ची से दो साल तक दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 01 Jul 2025 07:25 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 01 Jul 2025 07:25 PM IST
सार

राजधानी पटना के एक नेत्रहीन बालिका विद्यालय में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर स्कूल के क्लर्क अजीत कुमार पर एक 12 वर्षीय दृष्टिहीन मासूम के साथ यौन शोषण करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Blind girl tortured for two years in a blind school, accused arrested
नेत्रहीन स्कूल में दृष्टिहीन बच्ची से दो साल तक दरिंदगी का मामला सामने आया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना के एक नेत्रहीन बालिका विद्यालय में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर स्कूल के क्लर्क अजीत कुमार पर एक 12 वर्षीय दृष्टिहीन मासूम के साथ यौन शोषण करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस भयानक सच्चाई का खुलासा होने के बाद पीड़िता के परिजनों ने अगमकुआं थाने में FIR दर्ज कराई थी। पीड़िता आंख से सिर्फ दस प्रतिशत ही देख पाती है। पीड़िता ने आवाज सुनकर आरोपी को पहचान लिया, 
विज्ञापन


2018 से रही थी होस्टल में

एक नाबालिग छात्रा, जो साल 2018 से स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी, ने गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल लौटने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि 17 मई को स्कूल में छुट्टियां हुई थीं और 25 जून को जब स्कूल दोबारा खुला, तो छात्रा ने हॉस्टल वापस जाने से साफ मना कर दिया। परिजनों के अनुसार, बच्ची डरी और सहमी हुई है।  पटना के नेत्रहीन बालिका विद्यालय में यौन शोषण के मामले में जब पुलिस और पीड़िता के अभिभावक स्कूल पहुंचे, तो वहां मौजूद अन्य छात्राओं की प्रतिक्रिया चौंकाने वाली रही। बच्चियों ने मासूमियत से पूछा, "अजीत सर जेल जाएंगे ना?" — यह सवाल इस बात का संकेत था कि आरोपी क्लर्क अजीत कुमार से न केवल पीड़िता, बल्कि अन्य छात्राएं भी डरी हुई थीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  तेलंगाना हादसा, दो बिहारी श्रमिकों की मौत पर सरकार ने दिया मुआवजा, जांच के आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रतिक्रिया से यह स्पष्ट हो गया कि आरोपी की हरकतों से स्कूल की और भी छात्राएं मानसिक दबाव में थीं। परिजनों ने इस आधार पर मामले की गहन और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यह मामला केवल एक बच्ची तक सीमित नहीं हो सकता, और आशंका है कि इस घटना के पीछे बड़ा और गंभीर सच छिपा हो सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed