{"_id":"5a84fbcc4f1c1bcb268b9f3b","slug":"blast-in-bihars-arrah-where-four-suspects-ran-away-and-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के आरा में ब्लास्ट से मचा हड़कंप, 4 संदिग्ध फरार, 1 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के आरा में ब्लास्ट से मचा हड़कंप, 4 संदिग्ध फरार, 1 गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
Updated Thu, 15 Feb 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
बिहार के आरा में ब्लास्ट होने की खबर सामने आ रही है, जिसमें आतंकी हमले को अंजाम देने आया एक संदिग्ध बुरी तरह जख्मी हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक संदिग्ध के चार अन्य साथी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
सभी पांचों संदिग्ध बंगाल से जैन धर्मशाला में ठहरने के लिए आए हुए थे, लेकिन उनकी चूक ने ही बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। दरअसल, एक संदिग्ध ने जैसे ही अपना बैग खोला, तो उसमें ब्लास्ट हो गया।
विज्ञापन
घटना उस वक्त हुई जब सभी धर्मशाला में ठहरने के लिए डॉक्यूमेंट्स वेरिफाइड करवा रहे थे और इसी दौरान इनके पास रखे बैग में ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि सभी शहर में बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
विज्ञापन
Explosion at Harkhen Kumar Jain Dharmshala in Bihar's Arrah. 1 injured. pic.twitter.com/lT8wonHMvA
— ANI (@ANI) February 15, 2018
गिरफ्त में आए संदिग्ध से पुलिस ने बंदूक भी बरामद की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और चारों संदिग्धों की तलाश की जा रही है।