{"_id":"644d42d2a9cf029fe800cbb6","slug":"blast-in-bihar-explosion-inside-the-house-in-buxar-woman-injured-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Blast in Bihar : बक्सर में घर के अंदर धमाका, महिला घायल; इसी हफ्ते नालंदा-नवादा में भी फटा था बम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Blast in Bihar : बक्सर में घर के अंदर धमाका, महिला घायल; इसी हफ्ते नालंदा-नवादा में भी फटा था बम
Sat, 29 Apr 2023 09:46 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 29 Apr 2023 09:46 PM IST
सार
बक्सर में बम विस्फोट होने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बालदेवा गांव की है। परिजनों का कहना है कि शांति देवी चाय बनाने के लिए घर में रखी गुड़ की भेली समझ कर बम को ही सिलवट पर कूटने लगी जिससे ब्लास्ट हो गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बक्सर में बम विस्फोट होने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बालदेवा गांव की है। घायल महिला बालदेवा निवासी रामनाथ राम की पत्नी शांति देवी (65 वर्ष) बताई जाती है जिनका इलाज अभी बनारस में किया जा रहा है।
कैसे हुआ बम ब्लास्ट
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि शांति देवी सुबह जगने के बाद तकरीबन चार बजे चाय बनाने के लिए रसोई में गई। चाय बनाने के क्रम में घर में रखे गुड़ की भेली को घर की छत पर रखे सिलवट पर ले जाकर कूटने लगी। लेकिन जैसे ही वह उस गुड़ की भेली पर लोढ़ी से वार किया, बम ब्लास्ट हो गया। क्यों कि शांति देवी जिसे गुड़ की भेली समझ रही थी वह गुड़ नहीं बल्कि बम था। ग्रामीणों ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि काफी दूर तक के लोग धमाके से सहम गए।
घायल महिला की स्थिति नाजुक
परिजनों न शांति देवी को घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी भेज दिया। चिकित्सकों के अनुसार शांति देवी की हालत काफी गंभीर है।
विज्ञापन
एफएसएल टीम और बम निरोधक दस्ता कर रही है जांच
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एसपी मनीष कुमार के द्वारा एफएसएल की टीम व बम निरोधक दस्ता बुला कर घर की तलाशी भी ली गई लेकिन घर के अंदर किसी भी तरह का कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। FSL की टीम ने घटनास्थल से बम के टुकड़े और कुछ नमूने एकत्रित किए हैं जिन्हें जांच के लिए ले जाया गया है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
क्या कहती है पुलिस
घटना के संबंध में एसपी मनीष कुमार का कहना है कि घटना सुबह 4 बजे की है जब महिला घर मे कुछ कूटने का काम कर रही थी। इस क्रम में ब्लास्ट हो गया जिससे महिला जख्मी हो गई। अभी मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। जी भी विस्फोटक था वह घर मे ही था। बम निरोधक और डॉग स्क्वायड द्वारा जांच किया जा रहा है।