फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Blast in Bhagalpur-Jaynagar Intercity Express near samastipur junction bihar, two under arrest from darbhanga

Bihar: इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में धमाका, महिला समेत कई झुलसे; ऊपरी सीट पर रखे बैग में ब्लास्ट, दो हिरासत में

Wed, 15 Nov 2023 06:21 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 15 Nov 2023 06:21 PM IST
सार

Blast in Train : यूपी में आतंकी हमले के लिए बिहार में टेरर फंडिंग के खुलासे के अगले दिन अब एक ट्रेन में विस्फोट की खबर सामने आयी है। विस्फोट ट्रेन के समस्तीपुर जंक्शन पर पहुंचने के ठीक पहले आउटर सिग्नल के पास हुआ।

विज्ञापन
Blast in Bhagalpur-Jaynagar Intercity Express near samastipur junction bihar, two under arrest from darbhanga
रेलवे ट्रैक पर जांच करती डॉग स्कॉइड पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर में ट्रेन हादसे के बाद राजधानी एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस या शताब्दी को उड़ाने की धमकी देने का मामला अभी जांच के दायरे में है, इस बीच यूपी में आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान से टेरर फंडिंग का मामला सामने आ चुका है। इन खबरों के बीच बुधवार को बिहार में ही भागलपुर से जयनगर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में विस्फोट की खबर सामने आयी। विस्फोट ट्रेन में उस समय हुआ, जब ट्रेन समस्तीपुर जंक्शन के आउटर सिग्नल के पास थी। विस्फोट ऊपरी सीट पर रखे बैग में हुआ, जिससे नीचे बैठी महिला समेत कई यात्री घायल हो गए। छठ की तैयारी में भारी भीड़ की आवाजाही के बीच इस विस्फोट ने रेलवे के साथ पुलिस-प्रशासन को परेशान कर दिया।

विज्ञापन

Blast in Bhagalpur-Jaynagar Intercity Express near samastipur junction bihar, two under arrest from darbhanga
रेलवे ट्रैक पर फेंके गये बैग - फोटो : अमर उजाला

इस घटना में घायल महिला की पहचान दरभंगा जिले के कद्राचक गांव की रहने वाली रानी देवी ने बताया कि वह उस ट्रेन के बोगी संख्या 054374c में सुल्तानगंज में सवार हुई थी। महिला ने बताया कि वह छठ पर्व मनाने के लिए दरभंगा जा रही थी। तभी ऊपर की सीट पर रखे बैग में अचानक ब्लास्ट हुआ और चारों तरफ धुआं धुआं हो गया। ब्लास्ट होते ही ट्रेन में अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग इधर उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत वहां रेलवे पुलिस पहुंची और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

रेलवे ट्रैक पर यात्रियों ने थैलों को फेंका 
ब्लास्ट के बाद जलते हुए थैलों को यात्रियों ने किसी प्रकार रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। इस दौरान रेलवे ट्रैक पर अन्य बोगियों से भी यात्री उतरकर वहां जुट गए।  घटना की सूचना मिलते ही वहां आरपीएफ की टीम ने फायरफाइटर यंत्र से बैग में लगी आग पर नियंत्रण पाया। इस दौरान आउटर सिग्नल पर ट्रेन लगभग 15 से 20 मिनट तक रुकी रही। आग पर काबू पाए जाने के बाद ट्रेन को फिर समस्तीपुर स्टेशन पर लाया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Blast in Bhagalpur-Jaynagar Intercity Express near samastipur junction bihar, two under arrest from darbhanga
घटनास्थल पर जुटी रेलवे पुलिस - फोटो : अमर उजाला

रेलवे ने कहा- गुरुग्राम से बारूद लेकर आ रहे थे दो लोग, आग लगी
घटना के संबंध में डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान मधुबनी जिला के सकरी निवासी अरविंद मंडल और उनके पुत्र नवेंदु मंडल के रूप में की गई है, जिनके पास से रेलवे पुलिस ने 250 ग्राम गन पाउडर बरामद किया है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार करते हुए बताया है कि उन बाप बेटों ने पटाखा बनाने के लिए गुड़गांव से गन पाउडर खरीदा था। आरोपियों ने रेलवे पुलिस को बताया कि छठ के मौके पर अपने घर सकरी लौट रहे थे। गन पाउडर को वह अपने बैग में टाइट पैकेट में बांध रखा था जिस कारण अचानक उससे धुआं निकलने लगा। इस घटना में एक महिला सहित तीन यात्री झुलस गये हैं। डीआरएम विनय श्रीवास्तव का कहना है कि ट्रेन में बम जैसा कोई ब्लास्ट नहीं हुआ था। गन पाउडर में आग लग गई थी जिसे आरपीएफ और यात्रियों के सहयोग से काबू पाय लिया गया। इस घटना के कारण इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन करीब 15 से 20 मिनट तक आउटर सिंगल पर रुकी रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed