लोजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनडीए के प्रमुख सहयोगी घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। इस सूची में पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के भाई और भतीजे का भी नाम शामिल है।
पासवान के भाई और लोजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस को अलौली सुरक्षित सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
वहीं, लोजपा प्रमुख के भाई एवं लोकसभा सदस्य रामचंद्र पासवान के पुत्र प्रिंस राज कल्याणपुर सुरक्षित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से किस्मत आजमाएंगे। उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और पासवान के बेटे चिराग पासवान ने कहा कि सीट बंटवारे के तहत लोजपा को 40 सीटें मिली हैं। इनमें से 29 पर भाजपा और एनडीए के अन्य सहयोगी दलों के
साथ आम सहमति है जबकि 11 सीटों के लिए बातचीत चल रही है।
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए 12 अक्टूबर से पांच नवंबर के बीच पांच चरणों में चुनाव होगा।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एनडीए में सीटों के बंटवारे की जो घोषणा की है उसके मुताबिक भाजपा 160 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि उसकी सहयोगी लोजपा 40 पर, जीतन राम मांझी की ‘हम’ 20 पर और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी 23 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
पीएम-ओवैसी मुलाकात संबंधी खबर पर भाजपा नाराज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सांसद असदुद्दीन ओवैसी से मुलाकात संबंधी मीडिया रिपोर्ट से नाराज भाजपा ने इसे पार्टी के खिलाफ साजिश करार दिया। मुलाकात संबंधी खबरों का खंडन करते हुए पार्टी प्रवक्ता एमजे अकबर ने कहा कि यह भ्रामक खबर है और मीडिया रिपोर्ट विपक्षी दलों की साजिश का हिस्सा है। उ
न्होंने इस आशय की खबर छापने वाले अंग्रेजी समाचार पत्र के खिलाफ मानहानि का दावा करने की भी घोषणा की। उल्लेखनीय है कि उक्त अंग्रेजी समाचार पत्र ने पीएम मोदी और ओवैसी की मुलकात का दावा किया। चूंकि बिहार विधानसभा चुनाव में ओवैसी ने बिहार के सीमांचल इलाके में उम्मीदवार खड़ा करने की घोषणा की है।
विपक्षी दलों का आरोप है कि ओवैसी को भाजपा ने मुसलमान मतों में विभाजन कराने की साजिश के तहत चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी प्रवक्ता अकबर ने कहा कि पीएम मोदी की ओवैसी से कोई मुलाकात नहीं हुई है। यह भ्रामक और पीत पत्रकारिता है।
पार्टी संबंधित समाचार पत्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी और मानहानि का मामला दर्ज करेगी। इस दौरान अकबर ने कहा कि मीडिया का एक वर्ग विपक्ष से मिला हुआ है और यह खबर विपक्ष की भाजपा के खिलाफ साजिश का हिस्सा है।