फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP spoke a lot on exemption to Muslims in Ramzan, although BJP was in the government at the time of the order

Bihar : रमजान में मुसलमानों को छूट पर BJP प्रदेश अध्यक्ष बोल गए बहुत कुछ, वैसे आदेश के समय भाजपा थी सरकार में

Sat, 18 Mar 2023 02:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 18 Mar 2023 02:35 PM IST
सार

Patna: BJP के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने मुख्यमंत्री को मुस्लिम धर्म के सरकारी सेवकों को राहत दिए जाने और हिंदू धर्म के लोगों के लिए ऐसा कोई प्रावधान नहीं बनाने पर जमकर कोसा। 

विज्ञापन
BJP spoke a lot on exemption to Muslims in Ramzan, although BJP was in the government at the time of the order
प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने जमकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने मुख्यमंत्री को मुस्लिम धर्म के सरकारी सेवकों को राहत दिए जाने और हिंदू धर्म के लोगों के लिए ऐसा कोई प्रावधान नहीं बनाने पर जमकर कोसा। उन्होंने क्या-क्या कहा, यह आगे बताएंगे। लेकिन, हकीकत यह है कि 'अमर उजाला’ ने भ्रम फैलाने की जगह पहले ही साफ कर दिया कि बिहार सरकार ने मुस्लिम धर्म के सरकारी सेवकों को रमजान में एक घंटा पहले दफ्तर आने और इसी हिसाब से एक घंटा पहले निकलने की छूट का प्रावधान 2020 में ही कर दिया था। ताजा आदेश सिर्फ बायोमीट्रिक प्रणाली में भी छूट के कायम रखने का है।

विज्ञापन


रामजान पर राहत दिए जाने के मामले पर शनिवार को डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार में आज तक नहीं हुआ था लेकिन इसके लिए अलग से नियम बनाया गया है। हिंदुओं के घर में भी रामनवमी होती है। वह सुबह 11:00 बजे तक पूजा करते हैं और 5:00 बजे शाम से भी पूजा करने बैठ जाते हैं। तो अगर मुस्लिमों को छूट मिली है तो हिंदुओं को भी छूट मिलनी चाहिए। इस तरह से किसी जाति विशेष के लिए अलग से छूट देना यह PFI के एजेंडो को दर्शाता है। PFI का एजेंडा है कि बिहार को 2047 तक इस्लामिक स्टेट बनाना। इसके लिए बिहार सरकार उन्हें कहीं न कहीं मदद कर रही है।
विज्ञापन


हिंदुओं को भी 10 दिन का छूट देते आप
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने नियम बना लिया कि एक घंटा पहले चले आएं और एक घंटा पहले चले जाएं। जब ऑफिस में चपरासी और किरानी रहेगा ही नहीं तो पहले आकर कोई क्या करेगा। अगर आपको छूट देना ही था तो हिंदुओं को भी 10 दिन का छूट देते। रामनवमी भी उनके घर में खूब धूमधाम से मनाई जाती है। हिन्दू समाज भी 11:00 बजे तक पूजा करता है। ऐसे में वह 12:00 बजे आएगा और शाम में 4:00 बजे चला जाएगा। उनके लिए भी व्यवस्था कर भी करवा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


PFI का एजेंडा चला रहे नीतीश और तेजस्वी
डॉ. संजय जायसवाल ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव केवल PFI का एजेंडा चला रहे हैं। आज भी बिहार में जितनी गिरफ्तारियां हो रही है। वह NIA द्वारा हो रही है। बगल के राज्य में ऐसा नहीं है। उत्तर प्रदेश में देखिए अपराधियों के खिलाफ तीन हजार से ज्यादा मुठभेड़ हुए हैं। लेकिन बिहार में कोई मुठभेड़ की खबर सुनने को नहीं मिलती। इसलिए नहीं होता है क्योंकि बिहार में अब अपराधियों की सरकार पूरे तौर पर बन चुकी है।


रमजान में एक घंटे पहले दफ्तर आने-जाने का प्रावधान 

अमित और राकेश गुप्ता का 3 साल बाद भी पता नहीं
NMCH के लापता डॉ संजय कुमार के केस का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने पहले दावा किया कि उनका अपहरण नहीं हुआ है। वह पुल पर से कूद गए हैं लेकिन जब हम लोगों ने दबाव बनाया तो बिहार सरकार ने कहा कि वह लापता हो गए हैं खोज निकालने वाले को ₹2 लाख का इनाम देंगे। इसी तरह से 3 साल पहले नौबतपुर में अमित गुप्ता और राकेश गुप्ता गायब हो गए थे। उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी बरामद की गई थी। मुख्यमंत्री से उनका परिवार मिला। आश्वासन पर आश्वासन दिए गए लेकिन 3 साल बीत गए अब तक दोनों भाई का पता नहीं चल पाया। मैंने खुद पटना के तत्कालीन एसएसपी उपेंद्र शर्मा से बात की थी। उस समय कहा गया था कि दोनों भाई घर छोड़कर भाग गए। इस घटना को 3 साल बीत गए लेकिन परिवार को आज तक नहीं पता है कि उनका स्टेटस क्या है। इसी तरह कन्हौली एक बच्चे का अपहरण होता है। 40 रुपए की फिरौती मांगी जा रही है लेकिन 2 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक बच्चे का पता नहीं चल पाया है बिहार सरकार सोई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed