फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP says Tejashwi fake Yadav Nityanand Rai is real

Bihar Politics: भाजपा ने कहा- तेजस्वी ‘‘फर्जी’’ यादव, नित्यानंद राय असली

Fri, 26 Aug 2022 04:10 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना।
पीटीआई, पटना। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 26 Aug 2022 04:10 AM IST
सार

राज्य भाजपा के प्रवक्ता और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव निखिल आनंद ने युवा राजद नेता द्वारा आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के जवाब में उनपर पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी को यादव समाज की बात करने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

विज्ञापन
BJP says Tejashwi fake Yadav Nityanand Rai is real
तेजस्वी यादव - फोटो : Facebook

विस्तार

बिहार में भाजपा ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को गुरुवार को ‘‘फर्जी’’ यादव बताया और आरोप लगाया कि वह ‘‘भेड़ चराने वाले’’ समाज से ताल्लुक रखते हैं लेकिन खुद को भगवान कृष्ण का वंशज बताते हैं।

विज्ञापन


राज्य भाजपा के प्रवक्ता और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव निखिल आनंद ने युवा राजद नेता द्वारा आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के जवाब में उनपर पलटवार करते हुए कहा, ‘‘तेजस्वी को यादव समाज की बात करने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उनको यादव समाज की बात करने का हक नहीं क्योंकि वह भेड़ चराने वाले समाज से हैं जबकि नित्यानंद राय गौपालक, गौवंशी और भगवान श्री कृष्ण के असली वंशज हैं। बिहार की जनता को पता है कि असली यादव कौन है।’’ आनंद ने कहा की तेजस्वी हताश, निराश, परेशान हैं और बदहवासी में अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने किसी का नाम लिए बिना कहा था, ‘‘एक केंद्रीय मंत्री मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे थे और बिहार में ‘‘खेला’’ होने की योजना बना रहे थे।’’ आनंद ने कहा, ‘‘तेजस्वी गीदड़ भभकी किसी दूसरे को दे क्योंकि कोई भी असली यादव का बेटा किसी फर्जी यादव की गीदड़ भभकी से नहीं डरता है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि अगर भाजपा बिहार में सत्ता हासिल करती तो वह यादवों जो राज्य में सबसे अधिक आबादी वाला और राजनीतिक रूप से मुखर जाति समूह है पर अपनी पकड़ बनाने के लिए राय को मुख्यमंत्री बना सकती थी। बता दें कि यादव जाति के लोग प्राचीन भारत के यदुवंश वंश के वंशज होने का दावा करते हैं, जिसमें किंवदंती के अनुसार, भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed