फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP party Nitin Navin inaugurate Navin Kishore Sinha Path mandiri patna Bihar News

Bihar News : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे पटना; इस बार क्यों आए हैं बिहार?

Sun, 10 May 2026 09:46 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Sun, 10 May 2026 09:46 PM IST
सार

Bihar : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह बदलाव मुझे व्यक्तिगत रूप से सुकून देता है। कल का दिन उनके लिए काफी अहम है। 

विज्ञापन
BJP party Nitin Navin inaugurate Navin Kishore Sinha Path mandiri patna Bihar News
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पटना पहुंचे। कल मंदिरी नाला पथ का भव्य उद्घाटन किया जाएगा। यह उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। इस मौके पर भाजपा के कई दिग्गज उपस्थित रहेंगे। दरअसल कल भाजपा के दिग्गज नेता रहे स्व. नवीन किशोर सिन्हा की 77वीं जयंती है, जिसके उपलक्ष्य में मंदिरी नाला पथ का आधिकारिक नामकरण उनके नाम पर किया जाएगा।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नीतीश कुमार का एक्शन प्लान, स्वास्थ्य विभाग और संगठन को लेकर की अहम बैठक
विज्ञापन


कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पटना पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि यह परियोजना उनके दिल के करीब है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए बिहार सरकार ने निरंतर सहयोग दिया। नाले के किनारे नरकीय स्थिति में रहने वाले लोगों को अब अपने घर के सामने खुला वातावरण और बेहतरीन सड़क मिलेगी। यह बदलाव मुझे व्यक्तिगत रूप से सुकून देता है। नितिन नवीन ने इस उपलब्धि के लिए बिहार सरकार, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : बिहार सरकार ने 11 IAS अधिकारियों को दी नई जिम्मेदारी; डॉ चंद्रशेखर सिंह बने जल संसाधन विभाग के सचिव

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि कल मंदिरी पथ का उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहुत लंबे समय से इस योजना को स्वरूप देने में, इस योजना का  क्रियान्वयन कराने में बिहार सरकार ने मदद किया है। मैं इसके लिए बिहार के लोगों का खासकर अपने क्षेत्र के लोगों का निश्चित रूप से अभिनंदन करता हूं। लंबे समय के इंतजार के बाद मंदिरी नाले पर यह सड़क बना है, वहां के लोगों के जीवन में जो बदलाव आएगा वह निश्चित रूप से मुझे सुकून देगा। अब अपने घर के सामने खुला वातावरण और बेहतरीन सड़क मिलेगी। उन्होंने कहा कि मैं बिहार सरकार, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अभिनंदन करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed