फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP News : Who was died during bjp protest in patna, vijay singh jehanabad bhumihar or rajpoot, cctv suspected

Bihar : गवाह चंद्रवंशी, विजय दूसरी जाति के; भाजपा नेता ने कहा- कपड़े गीले-फटे थे, गिरने वाला CCTV दिखाओ

Fri, 14 Jul 2023 05:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 14 Jul 2023 05:54 PM IST
सार

BJP Bihar : पटना में गुरुवार को भाजपा के विधानसभा पैदल मार्च के दौरान लाठीचार्ज-भगदड़ में पार्टी के जहानाबाद जिला महामंत्री विजय सिंह की मौत को सरकार झुठला रही है। दूसरी तरफ भाजपा सरकारी प्रमाणों पर सवाल खड़े कर रही है।
 

विज्ञापन
BJP News : Who was died during bjp protest in patna, vijay singh jehanabad bhumihar or rajpoot, cctv suspected
फतुहा में विजय सिंह के अंतिम संस्कार में पहुंचे भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गुरुवार को पटना में भाजपा के जहानाबाद जिला महामंत्री विजय सिंह की मौत की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया है। भाजपा को ऐसा करने की जरूरत क्यों पड़ी? इस सवाल का जवाब ढूंढ़ने के क्रम में कई सवालों से पाला पड़ा। मृतक विजय सिंह और सरकार के उस गवाह की जाति का भी सवाल आया। विजय सिंह के कपड़ों की हालत पर भी सवाल उठा। गिरने वाली जगह का सीसीटीवी फुटेज नहीं मिलने का भी सवाल आया और मिले फुटेज की वीडियो क्वालिटी पर भी। जहानाबाद के भाजपा जिलाध्यक्ष ने सरकारी दावे को सिरे से खारिज करते हुए यहां तक कह दिया कि राजधानी में बेरहमी से डंडे बरसा रहे थे, लोग जान बचाकर भाग रहे थे तो हर जगह का वीडियो दिखाओ।

विज्ञापन


जाति का सवाल क्यों उठा, पहले यह जान लें
जहानाबाद भूमिहारों के प्रभाव का इलाका है और विजय सिंह की मौत के बाद यह हल्ला भी उड़ा कि वह भी चंद्रवंशी थे। इस हल्ले को हवा इसलिए भी मिली, क्योंकि सरकार ने अस्पताल में मौजूद जहानाबाद के एक व्यक्ति भरत प्रसाद चंद्रवंशी का करीबी बताकर वीडियो जारी किया। सरकार ने प्रत्यक्षदर्शी बताकर वीडियो जारी किया, जबकि यह प्रचारित होने लगा कि दोनों रिश्तेदार हैं और साथ थे। फिर जानकारी आई कि विजय सिंह के गांव का नाम बड़ी कलपा है। इससे भूमिहार होने का हल्ला उड़ा, क्योंकि इस गांव में इस जाति का प्रभाव है। हकीकत में वह छोटी कल्पा के थे, जिसे कल्पा खुर्द भी कहा जाता है। यहां राजपूत लोग ज्यादा हैं। हल्ला तो यह भी उड़ा कि जब राजपूत होने की जानकारी पक्की हुई तो इस जाति की भावनाओं का ख्याल रखते हुए सरकार ने आननफानन में क्षत्रिय नेता आनंद मोहन की रिहाई को सही बताने वाला हलफनामा सुप्रीम कोर्ट में दायर करा दिया। यह संयोग भले हो, लेकिन राजनीतिक हलके में इस बात की शुक्रवार को खूब चर्चा रही।
विज्ञापन


 नीतीश सरकार के खिलाफ BJP का हल्लाबोल

विज्ञापन
विज्ञापन

BJP News : Who was died during bjp protest in patna, vijay singh jehanabad bhumihar or rajpoot, cctv suspected
गांधी मैदान में प्रदर्शन करते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा- भरत को पीछे गिरे थे विजय
भाजपा के जहानाबाद जिलाध्यक्ष अजय देव ने कहा कि वीडियाे में भरत चंद्रवंशी के पीछे अस्पताल में भाजपा के बहुत पुराने और जिम्मेदार नेता रवि चंद्रवंशी भी दिख रहे हैं, लेकिन उनसे नहीं पूछा गया। वह ज्यादा बेहतर बताते। उन्होंने हमें पूरा घटनाक्रम बताया कि भीगते हुए भागने के क्रम में कोई आगे तो कोई पीछे रह गया। विजय सिंह गिर गए, भरत चंद्रवंशी और कई लोग आगे थे। जब विजय सिंह गिरने के बाद नहीं उठे तो देखने गए। वह मरणासन्न थे। कपड़े गीले और भागदौड़ में फटे हुए थे। इससे पहले, पीएमसीएच परिसर में ही भाजपा जहानाबाद महानगर उपाध्यक्ष रवि कुमार केसरी ने कहा था- "मेरे सामने पिटाई तो नहीं हुई थी, लेकिन वह भीगे हुए थे, कपड़े फटे थे और उनके मुंह से खून आ रहा था। छज्जूबाग में सैकड़ों प्रदर्शनकारी गिरते-पड़ते भागे थे। जब वह गिरने के बाद नहीं उठे तो उठाने गए। नहीं उठे तो उठाकर बगल के प्राइवेट अस्पताल ले गया। इस दौरान 112 पर कॉल किया, लेकिन इतने सवाल पूछे गए कि कॉल काटकर जल्दी से बेहतर इलाज के लिए ले जाना उचित समझा।"
मुख्यमंत्री पर मर्डर केस दर्ज कराने के रास्ते में अटक गया रोड़ा

भाजपा नेताओं ने कहा- राजधानी में ऐसा वीडियो कवरेज
पटना प्रदेश कार्यालय में मिले भाजपा नेता वरुण सिंह ने 'अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि रूपेश हत्याकांड में पुलिस ने दर्जनों वीडियो की बात कही थी, लेकिन एक भी वीडियो दिखाए बगैर अपनी ओर से बनाई कहानी साबित कर दी। सीसीटीवी के नाम पर या तो घोटाला हो रहा है या फर्जीवाड़ा के लिए इसका उपयोग किया जा रहा है। भाजपा नेत्री श्वेता सिंह ने कहा कि विधानसभा के पास नशेड़ी किसी स्कूटी सवार महिला की जान ले लेता है, लेकिन वीडियो नहीं मिलता है। भाजपा नेता जहां गिरते हैं, वहां का वीडियो नहीं मिलता है। इधर-उधर का वीडियो दिखाया जा रहा है और उसकी क्वालिटी ऐसी है कि पहचान करना संभव नहीं है। गुरुवार को लाखों लोग उसी वेशभूषा में थे तो स्पष्ट वीडियो लाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed