फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP MP Rama Devi made a big allegation on Lalu Yadav, said- got my husband killed to become the Chief Minister

Bihar: भाजपा सांसद ने लगा दिया लालू प्रसाद पर बड़ा आरोप, कहा- मुख्यमंत्री बनने के लिए मेरे पति को मरवा दिया

Tue, 17 Oct 2023 07:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 17 Oct 2023 07:38 PM IST
सार

 राजद सुप्रीमो पर तंज कसते हुए भाजपा सांसद रमा देवी ने कहा कि यह लोग बेशर्म हो गए हैं। नारी शक्ति को सम्मान नहीं देते हैं। यह पैसा खाने के लिए बैठे हैं। भाजपा सरकार में अब तक एक भी घोटाला नहीं हुआ। 

विज्ञापन
BJP MP Rama Devi made a big allegation on Lalu Yadav, said- got my husband killed to become the Chief Minister
भाजपा सांसद रमा देवी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवहर से सांसद और वरीय भाजपा नेत्री रमा देवी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर बड़ा आरोप लगा दिया है। उन्होंने कहा कि  मेरे पति को लालू यादव ने मुख्यमंत्री बनने के लिए मरवा दिया था। इनका जवाब देने के लिए रामा देवी काफी है। जब हम मोतिहारी की सीट जीतकर राजद को दिए तो लालू प्रसाद समझे कि मुख्यमंत्री बन जाएंगे। इन्होंने चाल चली लेकिन जवाब देने के लिए मैं काफी थी।

विज्ञापन


विज्ञापन


यह लोग बेशर्म हो गए, नारी शक्ति को सम्मान नहीं देते हैं
राजद सुप्रीमो पर तंज कसते हुए कहा कि यह लोग बेशर्म हो गए हैं। नारी शक्ति को सम्मान नहीं देते हैं। यह पैसा खाने के लिए बैठे हैं। भाजपा सरकार में अब तक एक भी घोटाला नहीं हुआ। लेकिन, राजद सरकार जब थी तो रोज घोटाला होता थी। रमादेवी ने कहा कि हमलोग दबने और डरने वाले नहीं हैं। इन्हें नारी शक्ति की ताकत का पता नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जातीय गणना के आंकड़ों में फर्जीवाड़ा किया गया है
दरअसल, सांसद रमा देवी जातीय गणना के आंकड़ों में फर्जीवाडे के खिलाफ अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होने आई थीं। लोगों को संबोधित कहते हुए उन्होंने लालू प्रसाद को जमकर हमला बोला। कहा कि जेल में जाओ, जेल से आओ बेल पे आओ। बेशर्म इंसान को शर्म नहीं लगता है। सारे राक्षसों का अंत करने के लिए रमा देवी काफी है। जातीय गणना को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा। रमा देवी ने कहा कि जातीय गणना के आंकड़ों में फर्जीवाड़ा किया गया है। कई जाति के आंकड़ों को कम करके दिखाया गया है। केवल राजनीतिक लाभ पाने के लिए आननफानन में महागठबंधन सरकार ने ऐसा रिपोर्ट पब्लिश कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed