फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bike rider seriously injured in collision with unknown vehicle in Rohtas; died during treatment

Bihar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल; इलाज के दौरान हुई मौत

Tue, 24 Oct 2023 05:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 24 Oct 2023 05:48 PM IST
सार

Bihar: मृतक के परिजन ने बताया कि सोनू कुमार बाइक पर सवार होकर मेला घूमने के लिए जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने अम्बा रोड पर चतरा मोड़ के पास टक्कर मार दी और फरार हो गया।

विज्ञापन
Bike rider seriously injured in collision with unknown vehicle in Rohtas; died during treatment
शव ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के रोहतास जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हुए बाइक सवार व्यक्ति की NMCH में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान औरंगाबाद जिले के तीताई बिगहा गांव निवासी सत्येंद्र यादव के बेटे सोनू कुमार (17) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मृतक के परिजन रवीन्द्र यादव ने बताया कि सोनू कुमार बाइक पर सवार होकर मेला घूमने के लिए जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने अम्बा रोड पर चतरा मोड़ के पास टक्कर मार दी और फरार हो गया। सड़क हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


उसके बाद बेहतर इलाज के लिए घायल सोनू कुमार को रोहतास जिले के डेहरी मुफस्सिल थानाक्षेत्र के जमुहार स्थित NMCH में इलाज के लिए लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डेहरी मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed