फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihta-kanchanpur-shradh-bhoj-55-people-sick-food-poisoning

बिहार: श्राद्ध भोज के बाद बढ़ते गए बीमार, बिहटा में 55 लोगों की तबीयत बिगड़ी; क्या हो सकती है वजह?

Wed, 16 Sep 2026 04:52 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 16 Sep 2026 04:52 PM IST
सार

पटना के बिहटा स्थित कंचनपुर गांव में श्राद्ध भोज के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। मंगलवार को करीब 20 लोगों के बीमार होने के बाद बुधवार सुबह तक यह संख्या बढ़कर 55 हो गई। कई लोगों में बुखार, दस्त और कमजोरी के लक्षण मिले हैं।

विज्ञापन
bihta-kanchanpur-shradh-bhoj-55-people-sick-food-poisoning
बिहटा के कंचनपुर में श्राद्ध भोज के बाद हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहटा के कंचनपुर गांव में श्राद्ध भोज के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। मंगलवार को करीब 20 लोगों की तबीयत खराब होने के बाद बुधवार सुबह तक बीमार लोगों की संख्या बढ़कर 55 हो गई। कई लोगों में बुखार, दस्त व कमजोरी के लक्षण पाए गए हैं। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

बताते चलें कि कंचनपुर गांव में सोमवार शाम श्राद्ध भोज का आयोजन किया गया था। भोज में शामिल लोगों ने खाना खाने के बाद धीरे-धीरे तबीयत खराब होने की शिकायत की। इसके बाद कई लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मामले पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन

अस्पताल पहुंचकर अधिकारियों ने ली जानकारी
बीमार लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम सक्रिय हो गई है। मरीजों की स्थिति और उन्हें मिल रहे उपचार की जानकारी ली जा रही है। फूड पॉइजनिंग की आशंका को देखते हुए मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, बीमारी का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, फसलों की बर्बादी का लिया जायजा

सिटी एसपी ने कहा- मामले पर नजर रखी जा रही
पटना पश्चिमी के सिटी एसपी संकेत कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को मिली है। मामले पर नजर रखी जा रही है और संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी स्थिति की निगरानी की जा रही है। भोजन का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed