फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihars foundation day today: President Kovind and PM congratulated, Modi said - state establishes new records in development

'मेरे भारत के कंठहार, तुमको शत-शत वंदन बिहार' : राष्ट्रपति कोविंद व पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, तीन दिनी महोत्सव आज से

Tue, 22 Mar 2022 10:06 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/पटना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 22 Mar 2022 10:06 AM IST
सार

राष्ट्रपति कोविंद ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि बिहार के कठोर परिश्रमी व प्रतिभावान लोग देश के विकास में योगदान दे रहे हैं। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि बिहार ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध है। 

विज्ञापन
Bihars foundation day today: President Kovind and PM congratulated, Modi said - state establishes new records in development
pm narendra modi - फोटो : ANI

विस्तार

आज बिहार का स्थापना दिवस है। बिहार दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्य के लोगों को बधाई दी है। आज ही के दिन 1912 में बिहार को बंगाल से अलग कर राज्य बनाया गया था। 

विज्ञापन

राष्ट्रपति कोविंद ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि  बिहार का शानदार इतिहास और समृद्ध विरासत है। राज्य के परिश्रमी व प्रतिभावान लोगों ने देश के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है।पीएम मोदी ने कहा कि बिहार ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध है। उसने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। 

विज्ञापन

तीन दिनी बिहार महोत्सव आज से
बिहार दिवस के मौके पर मंगलवार से तीन दिवसीय बिहार महोत्सव मनाया जाएगा। मुख्य समारोह पटना के गांधी मैदान में होगा जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम गांधी मैदान और श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित होंगे। इसके अलावा राज्य के हर जिले, दिल्ली के अलावा दुनिया के उन देशों में भी बिहार महोत्सव मनाया जाएगा जहां बिहार फाउंडेशन कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2005 में नीतीश कुमार ने की शुरुआत
सीएम नीतीश कुमार ने सन् 2005 में जब बिहार में सत्ता की बागडोर संभाली तो उन्होंने 22 मार्च को बिहार दिवस मनाने की परंपरा शुरू की। इसका मुख्य मकसद राज्य की विशिष्टताओं की दुनियाभर में ब्रांडिंग तथा बिहारी होने पर गर्व करना है। बिहार दिवस समारोह की शुरुआत 2008 में श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में एक दिनी उत्सव के रूप में हुई। 2012 में बिहार का राज्य गीत तैयार हुआ- 'मेरे भारत के कंठहार, तुमको शत-शत वंदन बिहार..। कवि सत्यनारायण रचित इस गीत से इस बार भी बिहार दिवस समारोह आरंभ होगा।

2018 के बाद तीन साल के अवरोधों के बाद अबकी पूर्ण स्वरूप में होने जा रहे इस महोत्सव का विधिवत उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम साढ़े पांच बजे करेंगे। वैसे सुबह से ही गतिविधियां आरंभ हो जाएंगी। इस बार बिहार दिवस की थीम है- जल-जीवन-हरियाली। मंगलवार को समारोह का मुख्य आकर्षण होगा कैलाश खेर का गायन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed