फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Youth murdered in Patna, sister-in-law strangled brother-in-law to death; Bihar Police arrested accuse

Bihar News : पटना में युवक का मर्डर, भाभी ने इस कारण देवर को गला दबाकर मार डाला और यहां छिपा दी लाश

Sat, 10 Feb 2024 07:11 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 10 Feb 2024 07:11 PM IST
सार

पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू की तो सनी के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी भाभी रानी कुमारी को गिरफ्तार किया। कड़ाई से पूछताछ के बाद भाभी ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन
Bihar: Youth murdered in Patna, sister-in-law strangled brother-in-law to death; Bihar Police arrested accuse
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना सिटी के आलमगंज में मकान हड़पने के लिए भाभी ने अपने देवर के मित्रों के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को आलमगंज थाना क्षेत्र के बेलवरगंज स्थित एक झाड़ी में छुपा दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को आलमगंज थाना क्षेत्र के बेलवरगंज से एक अज्ञात शव बरामद किया था। तकनीकी अनुसंधान के बाद यह स्पष्ट हुआ कि मृतक सनी कुमार जो मालसलामी का रहने वाला था। उसकी गला दबाकर हत्या के बाद उसके शव को फेंक दिया गया था।

विज्ञापन


मकान पर थी भाभी की नजर 
पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू की तो सनी के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी भाभी रानी कुमारी को गिरफ्तार किया। कड़ाई से पूछताछ के बाद भाभी ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। बताया जा रहा है कि आलमगंज में सनी कुमार और उनके भाई अविनाश कुमार का एक भव्य मकान है। भाभी की नजर वर्षों से उस मकान पर लगी हुई थी। उसी मकान को हड़पने के लिए भाभी ने शुक्रवार को अपने पुरुष मित्रों के साथ मिलकर एक योजना के तहत सनी की गला दबाकर हत्या कर डाली।
विज्ञापन


24 घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने सनी की भाभी रानी कुमारी (28) एवं उनके पुरुष मित्र दीपू कुमार (18), शक्कू कुमार (18) एवं सिपाही कुमार (20) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सनी की भाभी रानी कुमारी के पास से सनी का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। इस मामले का खुलासा पटना सिटी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सरथ आएएस ने शनिवार को की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed