फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Youth murdered in Patna, dead body found near railway track, was missing for 4 days; Bihar Police

Bihar: पटना में युवक की हत्या, रेलवे ट्रैक के पास से मिली लाश, चार दिन से लापता था; परिजन ने लगाया यह आरोप

Thu, 22 Aug 2024 05:18 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 22 Aug 2024 05:18 PM IST
सार

परिजनों ने आरोप लगाया कि बार-बार आग्रह करने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में काफी लापरवाही बरती है। अगर पुलिस इस मामले में सक्रिय होती तो देव कुमार की हत्या नहीं होती।

विज्ञापन
Bihar: Youth murdered in Patna, dead body found near railway track, was missing for 4 days; Bihar Police
देव कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में चार दिनों से लापता युवक का शव आलमगंज थाने की पुलिस ने रेलवे ट्रैक से बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान मेहंदी गंज थाना क्षेत्र के काठ की पुल निवासी देव कुमार 21 वर्ष के रूप में हुई है। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा देव कुमार पिछले चार दिनों से लापता था। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना 20 अगस्त को मेहंदी गंज थाने में दी थी। परिवार के लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि देव कुमार का एक दोस्त फोन करके बुलाकर ले गया था और उसके बाद से उनका बेटा देव कुमार लापता है। अपने बेटे के लापता की सूचना देव कुमार की मां धर्मशिला देवी ने मेहंदी गंज थाने में दी थी।

विज्ञापन


पुलिस पर लापरहवाही बरतने का आरोप
परिजनों ने आरोप लगाया कि बार-बार आग्रह करने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में काफी लापरवाही बरती है। उनका कहना है कि अगर पुलिस इस मामले में सक्रिय होती तो देव कुमार की हत्या नहीं होती। वहीं दूसरी तरफ मेहंदी गंज थाना प्रभारी ने बताया कि 20 अगस्त को देव कुमार की मां धर्मशिला देवी के द्वारा मेहंदी गंज थाने में अपने बेटा के लापता का मामला दर्ज कराया गया था, जिसका कांड  संख्या 132/24 है।
विज्ञापन


रेलवे गुमटी के नजदीक पानी भरे गड्ढे से बरामद कर लिया
बता दें कि मेहनत मजदूरी कर घर परिवार चलाने वाला अपने घर से 18 अगस्त से लापता था। काफी खोजबीन के बाद जब देव का कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार के लोगों ने मेहंदी गंज थाने में उसके लापता होने का मामला दर्ज कराया था। गुरुवार को पुलिस ने देव कुमार का शव कुम्हरार स्थित रेलवे गुमटी के नजदीक पानी भरे गड्ढे से बरामद कर लिया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों का यह भी आरोप है कि पुलिस ने उस जगह पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को बिना बुलाए आननफानन में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed