फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Youth from Siwan murdered in Gopalganj, condition of another is critical; stabbing due to dispute

Bihar News : गोपालगंज में सीवान के युवक का मर्डर, दूसरे की हालत गंभीर; आपसी विवाद में हुई थी चाकूबाजी

Mon, 26 Aug 2024 01:45 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 26 Aug 2024 01:45 PM IST
सार

गोपालगंज पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि आपसी विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। 

विज्ञापन
Bihar: Youth from Siwan murdered in Gopalganj, condition of another is critical; stabbing due to dispute
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के धर्मपरसा गांव के समीप सीवान के युवक को चाकू मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया जिसे तत्काल इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी विपिन गिरी के पुत्र विनय गिरी के रूप में की गई है। घायल युवक की पहचान कालु छापर गांव निवासी इमाम हसन के बेटा सलमान के रूप में हुई है।

विज्ञापन


दोनों युवकों चाकू मारकर लहू लुहान कर दिया
बताया जाता है कि मृतक रविवार की रात अपने दो दोस्त सलमान और एक अन्य साथी के साथ महावीरी मेला देखने गोपालगंज जा रहा था। इसी बीच वह जैसे मांझागढ़ थाना क्षेत्र के धर्मपरसा गांव के समीप पहुंचा कि बरौली के कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। विवाद बढ़ते बढ़ते मारपीट का रूप ले लिया। इसी बीच बरौली के लड़कों ने दोनों युवकों चाकू मारकर लहू लुहान कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी विनय गिरी को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां विनय गिरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि सलमान का इलाज सदर अस्पताल सीवान में चल रहा है।
विज्ञापन


विनय गिरी को चाकू मार कर जख्मी कर दिया
इस मामले में गोपालगंज पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि रविवार की देर रात मांझागढ़ थाना क्षेत्र के धर्मपरसा गांव के समीप सीवन एक युवक विनय गिरी और उसके दोस्त के साथ बरौली के कुछ लड़कों के बीच आपसी विवाद में मारपीट हो गई। इस दौरान आरोपियों ने विनय गिरी को चाकू मार कर जख्मी कर दिया। विनय गिरी की इलाज के क्रम में मौत हो गई है। सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed