फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Young man who went to wedding suddenly went missing; Then dead body found in Balan river in Begusarai

Bihar News: शादी में गया युवक अचानक हुआ लापता; फिर बलान नदी से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 16 Dec 2023 12:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 16 Dec 2023 12:15 PM IST
सार

Dead Body Found In Balan River: बेगूसराय में शादी में शामिल होने गए युवक का शव एक नदी से मिला है। शव मिलने के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar: Young man who went to wedding suddenly went missing; Then dead body found in Balan river in Begusarai
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में एक युवक को अपराधियों ने निर्मम तरीके से गला दबाकर हत्या कर शव को बलान नदी में फेंक दिया। इस हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के कदराबाद बलान नदी की है। मृतक की पहचान गढ़हरा थाना क्षेत्र के किउल गांव निवासी रामचंद्र पासवान के बेटे गौरव कुमार पासवान के रूप में की गई है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि गांव के ही रहने वाले एक लड़के की शादी थी। गौरव शादी में शामिल होने के लिए बारात के साथ कदराबाद निवासी नंदलाल पासवान के यहां गया था। वहां से वह अचानक लापता हो गया। घर वालों ने काफी खोजबीन की। लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका। आज उसका शव बलान नदी के पानी से बरामद हुआ है।
विज्ञापन


परिजनों ने साफ तौर से आरोप लगाया है कि किसी ने गौरव की निर्मम तरीके से हत्या कर शव को बलान नदी में फेंक दिया है। वहीं, नदी से शव मिलने की खबर मिलने पर उसे देखने के लिए घटनास्थल पर भारी भीड़ लग गई। इस घटना के बाद लोग पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं। इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बछवाड़ा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर बछवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed