{"_id":"67ac15a7521256a318032318","slug":"bihar-young-man-returning-from-his-sister-in-laws-house-in-khagaria-was-shot-by-criminals-condition-serious-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बहन के ससुराल से लौट रहा था, रास्ते में अपराधियों ने मारी गोली; बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बहन के ससुराल से लौट रहा था, रास्ते में अपराधियों ने मारी गोली; बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर
Wed, 12 Feb 2025 08:59 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 12 Feb 2025 08:59 AM IST
सार
Khagaria News: युवक अपनी बहन से मिलकर लौट रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दी। युवक की हालत गंभीर है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खगड़िया में मंगलवार रात करीब 11 बजे एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दिया है। युवक के कमर में गोली लगी है, जिसे खगड़िया सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। घायल युवक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तरी रहीमपुर पंचायत के वार्ड 8 कुम्हरचक्की निवासी गनौरी यादव के 18 वर्षीय पुत्र रुपेश कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घायल युवक एक झगड़े में गया था
बताया जा रहा है कि घायल युवक एक झगड़े में गया था। जहां गोलीबारी हो गई। इसी दौरान वह इसकी चपेट में आ गया। मामले में मुफ्फसिल थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
दो पक्षों के झगड़े को गया था देखने
बता दें कि इस गोली कांड में घायल युवक माथार दियारा में अपनी बहन से मिलकर वापस लौट रहा था। गौरतलब है कि माथार दियारा में मंगलवार दोपहर आगजनी हुई थी। घायल युवक इसी घटना को सुनकर अपने बहन के ससुराल गया था। वापस लौटने के दौरान इसी दौरान रास्ते में दो पक्षों की लड़ाई हो रही थी। इसे घायल युवक देखने लगा। इसी लड़ाई में गोलीबारी हुई, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और अपराधियों की गिरफ्तारी करे।
विज्ञापन