फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar woman reunited with husband after walking for 40 days

घर से झगड़ा करके निकली महिला गलत ट्रेन में चढ़ी, 40 दिन पैदल चलने के बाद पति से मिली

Sat, 16 May 2020 06:05 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 16 May 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Bihar woman reunited with husband after walking for 40 days
लॉकडाउन (फाइल फोटो)

बिहार के भागलपुर जिले की एक महिला घर से झगड़ा करके निकली और लॉकडाउन का शिकार हो गई। बांका जिले के अमरपुर जाने के लिए निकली यह महिला कानपुर पहुंच गई और वहां से 40 दिन पैदल चलकर झारखंड के हजारीबाग जिला पहुंची। यहां के अधिकारियों ने उसे उसके परिवार से मिलवाया।

विज्ञापन


दरअसल, 22 मार्च को बिहार के भागलपुर में अपने ससुराल में मामूली झगड़ा होने के बाद महिला घर से निकली और बांका जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची। लेकिन वह जिस ट्रेन में सवार हुई वो उसे उत्तर प्रदेश के कानपुर ले गई।  
विज्ञापन


जब कुछ लोगों ने उसे बताया कि वो कानपुर पहुंच गई है तो महिला के पास वापस घर लौटने के लिए पैसे नहीं थे। इस दौरान देश में लॉकडाउन लागू हो गया। लोगों ने उसे ग्रैंड ट्रंक रोड पर चलने के लिए कहा क्योंकि देशव्यापी लॉकडाउन के कारण परिवहन का कोई साधन नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद महिला ने घर वापस जाने के लिए अपनी यात्रा शुरू की। चार मई को झारखंड के हजारीबाग जिले के चोरदाहा में झारखंड-बिहार के अंतर-राज्यीय चेक पोस्ट के पास वह बीमार हो गई। 

कुछ पुलिसकर्मियों ने महिला को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद क्षेत्र के सर्कल अधिकारी शिवम गुप्ता के आदेश पर उसे हजारीबाग सदर के महेश्वरा इलाके में एक पुनर्वास केंद्र में भेज दिया गया, जहां उसका इलाज किया गया और उसके खाने-पीने की व्यवस्था की गई। हजारीबाग की समाज कल्याण अधिकारी शिप्रा सिन्हा ने ये जानकारी दी।

महिला का कोविड-19 टेस्ट भी किया गया, जो नेगेटिव आया। बाद में भागलपुर के अधिकारियों से संपर्क किया गया। वे मंडोर में मिर्जा चौक पर आए और महिला को एक कार से ले गए। अधिकारी ने बताया कि महिला 14 मई को अपने पति से फिर से मिली और दोनों बहुत खुश थे।


महिला ने सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया। उसने कहा कि मैंने घर लौटने की सारी उम्मीदों को खो दिया था, लेकिन अधिकारियों की मदद से एक बार फिर से मैं अपने परिवार से मिलकर बहुत खुश हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed