घर में शौचालय बनवाने के लिए महिला ने बेच दिया मंगलसूत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मोदी का स्वच्छता अभियान और शौचालय निर्माण की प्रेरणा लोगों गांव देहात तक खासा असर डाल रही है। बिहार के रोहताश जिले में तो एक महिला ने घर में शौचायल निर्माण कराने के लिए अपना मंगलसूत्र और बालियां तक बेच दी। हालांकि उसके घरवालों ने उसे इसके लिए काफी मना किया लेकिन उसकी जिद के आगे किसी की एक न चली।
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार मामला रोहताश जिले के बाराखन्ना जिले का है। राजधानी पटना से 150 किलोमीटर दूर इस दूरदराज के गांव में अभी तक कई घरों में पक्के शौचालयों का निर्माण नहीं हुआ है, मजबूरी में ग्रामीणों को खेतों में ही शौच के लिए जाना पड़ता है।
इसी गांव की फूलकुमारी ने इसके खिलाफ आवाज उठाने का बीड़ा उठाया। उसने अपने घर में शौचालय निर्माण की बात कही तो घरवालों ने पैसे न होने की बात कहकर टाल दिया। लेकिन फूलकुमारी शौचालय निर्माण की जिद पर अड़ गई। इसके लिए उसने अपना कुछ दिन पहले ही शादी में मिला मंगलसूत्र, नथिया, पायल और कानों की बाली को बेच डाला।
पति और सास ने किया था विरोध
दिहाड़ी मजदूरी करने वाले उसके पति विनोद और सास देवंती देवी ने उसके इस कदम का खासा विरोध किया लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। फूलकुमारी बताती है कि दोनों ने मुझे रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन आखिर उन्हें मेरी बात माननी पड़ी।
मेरी सासू मां ने कहा कि मंगलसूत्र और नथ एक महिला के सुहाग की निशानी होते हैं इसलिए इन्हें गिरवी नहीं रखना चाहिए। फूलकुमारी बताती हैं कि जल्द ही उनका शौचालय तैयार हो जाएगा। मुझे पूरी उम्मीद है कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक इसका निर्माण पूरा हो जाएगा।
वहीं जिले के एक अधिकारी राजेश कुमार फूलकुमारी के इस कदम की तारीफ करते हुए कहते हैं कि बिहार के लाखों लोगों को इससे प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने यह साबित किया है कि एक महिला के लिए खुले में शौच जाना शर्मिदंगी से कम नहीं है।
इससे पहले राज्य के ईस्ट चंपारण जिले में भी एक नवविवाहिता ने घर में शौचालय न होने पर पति को तलाक देने की धमकी दे दी थी। महिला का कहना था कि खुले में शौच जाने से वह खुद को असहज और असुरक्षित महसूस करती है।