फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Woman injured in road accident dies; Angry people blocked Madhepura-Patarghat main road in Madhepura

Bihar News: सड़क दुर्घटना में घायल महिला की हुई मौत; गुस्साए लोगों ने मधेपुरा-पतरघट मुख्य मार्ग को किया जाम

Wed, 13 Dec 2023 04:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 13 Dec 2023 04:15 PM IST
सार

Bihar Road Accident: मधेपुरा में सड़क दुर्घटना में घायल हुई महिला की मौत हो गई, जिसके बाद शव को उसके गांव लाया गया। शव पहुंचते ही गांव वालों ने सड़क जाम कर विरोध जताया, जिससे यातायात ठप हो गया। हालांकि पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर जाम खत्म करवा दिया है।

विज्ञापन
Bihar: Woman injured in road accident dies; Angry people blocked Madhepura-Patarghat main road in Madhepura
सड़क जाम कर विरोध जताते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मधेपुरा के सदर थाना क्षेत्र के सुखासन वार्ड-2 में सड़क दुर्घटना में घायल हुई महिला की मंगलवार की रात मौत हो गई। मृतका की पहचान सुखासन वार्ड दो निवासी नीरो कामती की पत्नी उमा देवी (55) के रूप में हुई है। मृतका के बेटे रतन कुमार कामती ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे उनकी मां उमा देवी मधेपुरा-पतरघट मुख्य मार्ग को पार कर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी और बाइक लेकर मधेपुरा की ओर भाग गया। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं थी।

विज्ञापन


रतन कुमार ने बताया कि उसके बाद आसपास के लोगों की मदद से परिजनों ने उन्हें मधेपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन और अन्य जांच के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज से पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही मंगलवार की रात करीब दो बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 
शव गांव पहुंचते ही लोगों ने जाम की सड़क   
 
जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह मृतका का शव एम्बुलेंस से गांव पहुंचा। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने मृतका के शव को मधेपुरा-पतरघट मुख्य मार्ग पर रखकर सड़क जाम कर दिया। लोगों की मांग थी कि परिजनों को मुआवजा राशि दी जाए और बाइक चालक की पहचान कर उस पर कार्रवाई की जाए। लगभग दो घंटे तक सड़क जाम रहा, जिसके कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्म करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सदर थाना अध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्म करवा दिया गया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। परिजनों ने अभी आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर जांच-पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed