फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Woman employee of Bhagalpur showroom dies in suspicious condition, relatives accuse manager

Bihar : शोरूम की महिलाकर्मी की संदेहास्पद स्थिति में मौत, परिजनों ने कहा मुझे पता है किसने खिलाया जहर

Tue, 27 Jun 2023 12:23 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 27 Jun 2023 12:23 PM IST
सार

बिहार में शोरूम की महिलाकर्मी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मैनेजर ने ही उसे जहर खिला दिया है। मृतका के पति का कहना है कि मुझे इंसाफ चाहिए। मेरी पत्नी के साथ जिसने गलत किया है उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
Bihar: Woman employee of Bhagalpur showroom dies in suspicious condition, relatives accuse manager
मृतका दीपा का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मामला भागलपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के जीरो माइल की है। जीरो माइल स्थित अमित ऑटोमोबाइल में कार्यरत महिला सेल्समैन की मौत हो गई। मृतका की पहचान मुंदीचक निवासी विकास कुमार की पत्नी दीपा कुमारी (30) के रूप में की गई है। विकास कुमार ने कंपनी के मैनेजर धीरज झा पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पति का कहना है कि मेरे बेटे ने बताया था कि मम्मी का मैनेजर अंकल से झगड़ा हो गया है जिसके बाद से वह टेंशन में थी। रिज्नों का कहना है कि पिछले एक साल से वह अमित ऑटोमोबाइल में कार्यरत थी।

विज्ञापन


शोरूम में बिगड़ी तबियत 
परिजनों का कहना है कि दीपा के पति विकास कुमार का कहना है कि सुबह वह मुझसे अच्छे से बात की है और फिर वह शोरूम काम के लिए निकल गई है। शाम में वहीं के एक स्टाफ का कॉल आया और उसने बताया कि दीपा की तबीयत बिगड़ रही है। तबीयत बिगड़ने के बाद कंपनी के कर्मचारी ने दीपा को घर पहुंचा दिया।
विज्ञापन


पति ने कहा-   पत्नी ने बताया किसने खिलाया जहर 
घर पहुंचते तक दीपा की स्थिति काफी बिगड़ चुकी थी। पूछने पर उसने बताया कि मैनेजर धीरज ने मुझे जबरन सल्फास की गोली खिला दिया है। यह सुनते ही हमलोग तुरंत इसको लेकर मायागंज अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने दीपा को मृत घोषित कर दिया। विकास ने मैनेजर धीरज पर हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि मुझे इंसाफ चाहिए। मेरी पत्नी के साथ जिसने गलत किया है उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed