फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Woman dies under suspicious circumstances in Mushkipur, Khagaria

Bihar: खगड़िया के मुश्किपुर में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

Tue, 22 Jul 2025 08:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 22 Jul 2025 08:19 PM IST
सार

Bihar: शाहीन की मां ने बताया कि सोमवार की रात करीब ढाई बजे उनकी बेटी के चचेरे देवर ने फोन कर फांसी लगाने की सूचना दी थी। मां का आरोप है कि बेटी के ससुराल वाले, विशेष रूप से उसका पति सद्दाम, अक्सर उसके साथ मारपीट किया करते थे।

विज्ञापन
Bihar: Woman dies under suspicious circumstances in Mushkipur, Khagaria
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के मुश्किपुर गांव में सोमवार देर रात एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान मुश्किपुर निवासी मोहम्मद सद्दाम की पत्नी शाहीन खातून के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन

शाहीन खातून के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या का मामला मान रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा परिजनों के लिखित आवेदन का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन

शाहीन की मां ने बताया कि सोमवार की रात करीब ढाई बजे उनकी बेटी के चचेरे देवर ने फोन कर फांसी लगाने की सूचना दी थी। मां का आरोप है कि बेटी के ससुराल वाले, विशेष रूप से उसका पति सद्दाम, अक्सर उसके साथ मारपीट किया करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  नवादा में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से अधेड़ की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

परिजनों के मुताबिक, शाहीन कई महीनों से अपने मायके में रह रही थी। कुछ दिन पहले ही उसका देवर जुब्बा यह कहकर उसे ससुराल लेकर गया था कि अब उसके साथ कोई मारपीट नहीं होगी। परिजनों का कहना है कि उन्हें यह नहीं समझ में आ रहा है कि ससुराल लौटने के बाद अचानक ऐसा क्या हुआ जिससे उसकी जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही गोगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की। फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया और साक्ष्य जुटाए गए।

इस संबंध में गोगरी थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed