फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Yellow alert of heat wave in many districts of Bihar; Patna Temperature, Weather Report, Rain

Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में लू का यलो अलर्ट, 18 जिलों पारा 40 पार; चार डिग्री तापमान बढ़ने के आसार

Sat, 08 Jun 2024 08:23 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 08 Jun 2024 08:23 AM IST
सार

मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। पिछले 24 घंटे में पटना, गया, रोहतास समेत 18 जिले का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

विज्ञापन
Bihar Weather: Yellow alert of heat wave in many districts of Bihar; Patna Temperature, Weather Report, Rain
गर्मी अभी और सताएगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में फिर से गर्मी झुलसाने लगी है। गर्म पछुआ हवा ने लोगों को परेशान कर दिया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। पिछले 24 घंटे में पटना, गया, रोहतास समेत 18 जिले का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में राज्य के कई जिलों के तापमान में दो से चार डिग्री तक वृद्धि का पूर्वानुमान है। बिहार के दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-मध्य इलाके में गर्म और आर्द दिन रहने के आसार हैं। इन जिलों के लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन


इन भागों में तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है
मौसम विभाग का मानना है कि शनिवार को बिहार के दक्षिण पश्चिम भाग के तापमान में बढ़ोतरी होगी। दक्षिण पश्चिम भाग के अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच रहेंगे। जबकि न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच बताई गई है। वहीं दक्षिण मध्य एवं दक्षिण पूर्व के अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। बिहार के दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य एवं दक्षिण पूर्व भाग के मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। 
विज्ञापन


इन 18 जिलों में पारा 40 पार रहा
पिछले 24 घंटे में पटना में 41.9 डिग्री, गया 43.2 डिग्री, भागलपुर, 40.8 डिग्री, डेहरी 43.8 डिग्री, शेखुपरा 42.1 डिग्री, गोपालगंज में 40.1 डिग्री, जमुई में 40 डिग्री, बक्सर 43.4 डिग्री, भोजपुर में 43.1 डिग्री, वैशाली में 41.5, औरंगाबाद में 43.6 डिग्री, बांका में 42.2 डिग्री, नवादा में 42.7 डिग्री, राजगीर में 42.3, जीरादेई में 41.6 डिग्री, अरवल में 43.6 डिग्री, बिक्रमगंज में 43.2 डिग्री और मुंगेर में 41.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे बिहार में उष्ण एवं उमस भरी गर्मी बनी रहेगी
मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटे के दौरान राज्य के उत्तर भाग के एक दो जगह पर हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई। दिन का तापमान राज्य के दक्षिण पश्चिम भाग में 40 डिग्री से ऊपर या उसके आसपास रहा। शेष बिहार में 38 डिग्री से नीचे और उसके आसपास रहा। पूरे बिहार में नमी की मात्रा बनी हुई है। सबसे कम अधिकतम तापमान अररिया में 32.8 डिग्री सेल्सियस और सबसे अधिक अधिकतम तापमान वैशाली में 41.1 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मानसून की उत्तरी सीमा आज भी उप हिमालय पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर पर आकर रुका हुआ है। कल जो पूरब पश्चिम टर्फ रेखा पश्चिम बंगाल तक जा रही थी। वह आज कमजोर पड़ गया है। समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर बिहार के ऊपर एक चक्रवर्ती परिसंचरण बना हुआ है। इसके कारण अगले 24 से 48 घंटे के दौरान राज्य के उत्तरी भाग में हल्के स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है। उत्तर पूर्वी भाग को छोड़कर पूरे बिहार में उष्ण एवं उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। अगले 48 घंटे के बाद गया, जहानाबाद, शेखपुरा नवादा एवं दक्षिण पश्चिम भाग के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति संभव है तथा गर्मी से सतर्क रहें एवं सुरक्षित रहें जितना हो सके धूप से बचिए एवं पानी पीते रहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed