फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Yellow alert issued in 14 districts of Bihar, cold wind increases chill; Flight, Train, Patna

Bihar Weather: बिहार के इन 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी, सर्द पछुआ हवा ने बढ़ाई ठिठुरन; जानिए, कैसा रहेगा मौसम?

Wed, 22 Jan 2025 09:30 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 22 Jan 2025 09:30 AM IST
सार

पटना, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया, भागलपुर, मुंगेर समेत कई जिलों में धूप नहीं निकली है। लगभग पूरे बिहार ने घने कोहरे की चादर ओढ़ ली है। आज भी ज्यादातर इलाकों में दृश्यता 50 मीटर से कम हो गई है।

विज्ञापन
Bihar Weather: Yellow alert issued in 14 districts of Bihar, cold wind increases chill; Flight, Train, Patna
घना कोहरा।

विस्तार

बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सर्द पछुआ हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। बढ़ते ठंड को देखते हुए फिर से पटना समेत कुछ जिलों में आठवीं कक्षा तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। बुधवार दिन की शुरुआत घने कोहरे से हुई। मौसम विभाग ने 14 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। पटना, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया, भागलपुर, मुंगेर समेत कई जिलों में धूप नहीं निकली है। लगभग पूरे बिहार ने घने कोहरे की चादर ओढ़ ली है। आज भी ज्यादातर इलाकों में दृश्यता 50 मीटर से कम हो गई है।

विज्ञापन


ठंड से भी राहत मिलने की संभावना नहीं
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार जिले में घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि 22 जनवरी एक पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है। इससे ठंड और बढ़ सकती है। दो दिनों तक पटना समेत कई इलाकों में अहले सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। ठंड से भी राहत मिलने की संभावना नहीं है। 24 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। लोगों से अपील है कि वो ठंड को लेकर सावधानी बरतें। 
विज्ञापन


कोहरे का असर विमान सेवा पर भी
इधर, पटना समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया है। शीतलहर और घने कोहरे के कारण सड़क यातायात से लेकर ट्रेन व विमान सेवाएं तक बुरी तरह प्रभावित हुई है। घने कोहरे की वजह से पटना एयरपोर्ट पर 50 मीटर से कम विजिबिलिटी हो गई है। इस कारण विमानों के परिचालन पर असर पड़ा है। मंगलवार रात को दिल्ली से पटना आने वाली इंडिगो 6E5008 की फ्लाइट घने कोहरे के कारण लैंड नहीं कर पायी। इसे डायवर्ट कर दिया गया। इसके अलावा मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइट पर भी असर दिखा। वही कई अन्य ट्रेन भी लेट हैं। मौसम इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह है कि वे सतर्क और सावधान रहें। यदि आप यात्रा कर रहे है तो वाहन चलाते समय या किसी भी परिवहन से यात्रा करते समय सावधान रहें। दृश्यता की कमी के कारण वायुयान परिचालन प्रभावित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed