{"_id":"65c1c37c971fdb2fb8047a99","slug":"bihar-weather-yellow-alert-issued-for-rain-thunderstorm-in-26-districts-of-bihar-meteorological-department-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Weather : बिहार के इन 26 जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी; मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Weather : बिहार के इन 26 जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी; मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें
Tue, 06 Feb 2024 10:58 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 06 Feb 2024 10:58 AM IST
सार
बारिश के कारण जनजीवन सोमवार को काफी प्रभावित हुआ। खासकर फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले व्यापारी इस मौसम से ज्यादा परेशान नजर आए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
पटना के साथ ही बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम के मिजाज बदले बदले नजर आ रहे हैं। रिमझिम बारिश और बर्फीली हवाओं के साथ मौसम ने फिर एक बार यू टर्न लिया है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम बदलने का सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्ग पर पड़ सकता है। मौसम विभाग ने इसके लिए बच्चों और वृद्ध लोगों को बारिश से बचने की सलाह दी है। मौसम विभाग का मानना है कि अगले तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है।
विज्ञापन
इधर, रुक-रुककर हो रही बारिश और धूप नहीं निकलने के कारण लोगों को बीमार होने का डर सताने लगा है। बारिश के कारण जनजीवन सोमवार को काफी प्रभावित हुआ। खासकर फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले व्यापारी इस मौसम से ज्यादा परेशान नजर आए। इसके साथ ही शाम होते ही ठंड अपना असर दिखना शुरू कर दिया। ठंड और बारिश का सबसे ज्यादा असर स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों पर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन जिलों में मौसम का अलर्टी जारी
राजधानी के पटना सहित बिहार के कई जिलों में वज्रपात और मेघ गर्जन की भी खबरें आती रही। इसे लेकर दिन के तापमान में गिरावट आयी। कई जिलों में शीतलहर की भी स्थिति देखने को मिली है। पटना, अररिया, सीवान, भोजपुर, नालंदा, कटिहार, बक्सर, दरभंगा, जहानाबाद और शेखपुरा में रात से रुक-रुककर बूंदाबांदी जारी है। इन जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं और बारिश हो रही है। इसके साथ-साथ मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 26 जिलों में बारिश, वज्रपात और मेघगर्जन को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें पटना, भोजपुर, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज,कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद शामिल हैं। इसके अलावा गया सीवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बक्सर, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय और नवादा के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों का न्यूनतम तापमान यह रहा
वर्षा प्रमुख रूप से विभिन्न भागों में इस प्रकार रही। दक्षिण पश्चिम भाग के अधिकांश स्थानों, दक्षिण मध्य भाग अनेक स्थानों, उत्तर पश्चिम दक्षिण पूर्व भाग में कुछ स्थानों, उत्तर मध्य भाग, उत्तर पूर्व भाग का इलाका आमतौर से शुष्क बना रहा है। वर्षा का विवरण भभुआ के अधुआरा में 18.6 मिलीमीटर, रोहतास के नोहटा में 10.4 मिली मीटर, गया के डुमरिया में 10.2 मिली मीटर, औरंगाबाद के नवीन नगर में 8.2 मिली मीटर, सिवान में 7.2 मिली मीटर। बिहार राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस पटना में एवं सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस डेहरी में दर्ज किया गया। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस एवं औसत न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान 7.6 डिग्री सेल्सियस के साथ गया जिला सबसे ठंडा रहा। वही सर्वाधिक अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद का रहा। पटना का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।