फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar weather update: So far it is hot, somewhere it is raining; But on April 30 it will rain in Patna, Bihar

Bihar weather update: अबतक कहीं गरमी, कहीं बारिश; मगर 30 अप्रैल को पूरे बिहार में बादल बरसेंगे

Thu, 27 Apr 2023 10:36 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 27 Apr 2023 10:36 AM IST
सार

पटना समेत कई जिलों में गुरुवार सुबह हल्की बूंदाबूंदी ने मौसम सुहाना कर दिया। कई इलाकों में आसमान में बादल भी दिखे। मौसम विभाग ने गुरुवार को भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में को मौसम का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 33 जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
Bihar weather update: So far it is hot, somewhere it is raining; But on April 30 it will rain in Patna, Bihar
मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना समेत कई जिलों में गुरुवार सुबह हल्की बूंदाबूंदी ने मौसम सुहाना कर दिया। कई इलाकों में आसमान में बादल भी दिखे। मौसम विभाग ने गुरुवार को भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में को मौसम का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 33 जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 28 अप्रैल को पटना, गया, नालंदा, बेगूसराय समेत 14 जिलों में, 29 अप्रैल को पश्चिम-पूर्वी चंपारण सीवान, सारण समेत 19 जिलों में और 30 अप्रैल को पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया, बेगूसराय, जमुई, सीतामढ़ी समेत पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


अगले 3 दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत
इधर, गुरुवार सुबह राजधानी पटना में हल्की बूंदाबांदी हुई। ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहाना कर दिया। गुरुवार सुबह से ही पटना समेत कई इलाकों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। पटना समेत कई इलाकों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इधर, मौसम विज्ञान केंद्र बिहार के 5 जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अगले 3 दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश और तेज हवा के दौरान अपने घरों में ही रहे बाहर निकलने से हर हाल में बचें। 
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में बक्सर सबसे गर्म जिला रहा
तापमान की बात करें तो बिहार के कई जिलों का तापमान 38.8 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। रविवार मध्य रात्रि कुछ इलाकों में बारिश की सूचना मिली। कई इलाकों में गुरुवार अहले सुबह तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। वहीं पटना 35.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं गया 33.8 डिग्री, भागलपुर 35.5 डिग्री, मुजफ्फरपुर 32.2 डिग्री और पूर्णिया का तापमान 35.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed