{"_id":"666d18c94afe38581d042685","slug":"bihar-weather-today-heat-wave-alert-in-17-districts-know-when-the-weather-of-bihar-will-change-rain-heat-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Weather Today : आठ जिलों में लू और नौ में जानलेवा हीट वेव का अलर्ट; जानें, कब बदलेगा बिहार का मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Weather Today : आठ जिलों में लू और नौ में जानलेवा हीट वेव का अलर्ट; जानें, कब बदलेगा बिहार का मौसम
Sat, 15 Jun 2024 10:00 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 15 Jun 2024 10:00 AM IST
सार
मौसम विभाग में अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार जिला के कुछ स्थानों पर अगले कुछ घंटे के दौरान मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम स्तर की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
गर्मी का कहर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के दक्षिण पश्चिम भाग के कुछ स्थानों पर लू के साथ उष्ण लहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य भाग के एक दो स्थानों पर गर्म दिन रहने की संभावना के साथ यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का मानना है कि अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष कोई परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, उसके बाद अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस कमी होने के आसार हैं। मौसम विभाग में अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार जिला के कुछ स्थानों पर अगले कुछ घंटे के दौरान मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम स्तर की बारिश के आसार हैं। जिसमें हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की होने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन
बक्सर और भोजपुर में सबसे ज्यादा गर्मी
पिछले 24 घंटे के दौरान जिन जिला में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किए गए, उस जिला का नाम इस प्रकार है। पटना 42.8, गया 45.3, छपरा 42.6, डेहरी 45.6,शेखपुरा 42.4, गोपालगंज 41.5, जमुई 41.6, बक्सर 45.9, भोजपुर 45.2, वैशाली 43.5, औरंगाबाद 45.4, नवादा 43.6, राजगीर 44.6, जीरादेई 40.0, अरवल 45.1,बिक्रमगंज 44.5 और मुंगेर 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए। जबकि भागलपुर 37.2,पूर्णिया 32.4, मुजफ्फरपुर 36. 0, बाल्मीकि नगर 38.6, दरभंगा 35.2 ,सुपौल 32.6, फारबिसगंज 34.2, मधुबनी 34.2, मोतिहारी 36.0, बेगूसराय 37.2 ,बांका 38.6, कटिहार 32.4, अररिया 30.5, पूसा 36.4 और किशनगंज 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए। राज्य के बक्सर एवं भोजपुर में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए।
विज्ञापन
किशनगंज में सबसे कम गर्मी पड़ी
पिछले 24 घंटे के दौरान किशनगंज जिले की एक या दो स्थानो में भारी वर्षा एवं अररिया जिले में हल्की से मध्यम स्तर की बरसात दर्ज की गयी। शेष जिलों का मौसम शुष्क बना रहा। भीषण उष्ण लहर गया, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, औरंगाबाद, नवादा, राजगीर, सीवान, एवं अरवल में जबकि उष्ण लहर पटना, सारण, डेहरी, मोतिहारी, शेखपुरा,गोपालगंज, बिक्रमगंज एवं मुंगेर में दर्ज किया गया। इन इलाकों में आज भी भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के सर्वाधिक अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री से बक्सर में एवं सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में दर्ज किया गया। आज के मौसम विश्लेषण के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा में कोई परिवर्तन नहीं हुई है, लेकिन अगले चार से पांच दिनों के दौरान बिहार के कुछ भाग विशेष कर उत्तर पूर्व बिहार में आगे संभावना है। अगले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के दक्षिण पश्चिम भाग मे भीषण उष्ण लहर दक्षिण मध्य भाग में भीषण उष्ण जबकि उत्तर पश्चिम एवं दक्षिण पूर्व भागों में उष्ण एवं आर्द्र दिवस होने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के उत्तर भाग के जिलो मे मेघगर्जन के साथ हल्कों से मध्यम स्तर की वर्षा की भी संभावना है। अगले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं। तत्पश्चात अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की क्रमिक कमी का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन