फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Severe heat alert issued in many districts of Bihar; Heat wave alert, heat in Patna

Bihar Weather: 30 घंटे में 21 मौतें, भोजपुर में मतदानकर्मियों पर कहर; खड़े-खड़े लोग गिर रहे तो उठ नहीं रहे

Thu, 30 May 2024 05:30 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 30 May 2024 05:30 PM IST
सार

Bihar Temperature : पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। 30 घंटे के दरम्यान 21 मौतें हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Bihar Weather: Severe heat alert issued in many districts of Bihar; Heat wave alert, heat in Patna
बिहार में गर्मी अब जान ले रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में लगातार पढ़ रहे हीट वेव ने पिछले सारे रिकॉर्ड को तोड़ डाला है। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग ने अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने और लोगों को सतर्क रहने का अलर्ट किया है। मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य भाग के एक दो स्थानों पर भीषण उष्ण लहर की संभावना के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि राज्य के उत्तर पश्चिम, दक्षिण पूर्व भाग के एक दो स्थानों में उष्ण लहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के दक्षिण पश्चिम पटना के एक दो स्थानों पर गम रात्रि के लिए संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। आज लू लगने की वजह से नालंदा में होमगार्ड जवान और बेगूसराय में एक महिला की मौत हो गई। बता दें कि बुधवार को भीषण गर्मी के कारण अलग-अलग स्कूलों में शिक्षक और बच्चे समेत 337 लोग बीमार पड़ गए थे। गुरुवार को 14 लोगों की मौत हो गई थी। शुक्रवार को अबतक भोजपुर में पांच मतदानकर्मियों समेत बिहार में सात मौतें सामने आ चुकी हैं।  

विज्ञापन


मौसम और हीटवेव को लेकर बिजली विभाग ने भी विद्युत सप्लाई में बढ़ रहे ओवरलोड के कारण व्यवधान उत्पन्न हो रही है। बिजली नहीं पहुंचने के कारण बिजली विभाग ने लोगों को अपील करते हुए कहा है कि अपने सभी उपकरण एक साथ नहीं चलाएं। विद्युत विभाग ने कहा है कि पानी का मोटर, प्रेस, वाशिंग मशीन और अन्य लोड सुबह पांच से 11 बजे तक ही चला लें। शाम में छह से 11 बजे रात्रि तक फ्रिज को बंद रखें। शाम में छह बजे से 11 बजे रात्रि तक एसी को लगातार नहीं चलाएं। उन्होंने इसके लिए आधे आधे घंटे के अंतराल पर एक चलाने की अपील की है। इसके साथ ही विद्युत विभाग का यह मानना है कि भीषण गर्मी के कारण सिस्टम ओवरलोड के कारण विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है। लोगों को विद्युत विभाग की अपील को ध्यानपूर्वक उपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन


इन इलाकों में 48 डिग्री तक जा सकता है पारा 
मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में गुरुवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। वहीं दक्षिण मध्य के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा। दक्षिण बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है। मौसम वेधशाला से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटो के दौरान पटना 42.8 डिग्री सेल्सियस, गया 46.8 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर 39 डिग्री सेल्सियस एवं पूर्णिया 37 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सुबह 10 बजे के बाद घर से ना निकलें
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के दक्षिण भाग शुष्क पश्चिमी हवा आ रही है। जितनी शुष्क हवा होगी उतना ही आसमान साफ रहेगा। आसमान साफ रहने का मतलब है कि धूप का प्रभाव ज्यादा होगा। उत्तर पश्चिम भाग से लेकर दक्षिण बिहार अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान अपने सामान से अधिक हो रहेगा। दक्षिण पश्चिम तथा दक्षिण मध्य अगले दो दिनों तक भीषण उष्ण दक्षिण पूर्व एवं उत्तर पश्चिम भाग उष्ण लहर की स्थिति बनी रहेगी। उत्तर पूर्व भाग खासकर अररिया एवं किशनगंज के एक दो जगह पर गरज, चमक के साथ बारिश के आसार हैं। जहां-जहां भीषण उष्ण लहर या उष्ण लहर बना हुआ है। बिल्कुल सतर्क रहने की जरूरत है। बचाना होगा संभल कर रहना होगा। गर्मी से जितना बचाव है, जरूर करना चाहिए। सुबह 10 बजे के बाद घर से ना निकले। जो लोग निकल रहे हैं, वह अपने तन को पूरी तरह ढंके कर रखें, पानी हमेशा साथ में रखें।




तीन से चार दिनों के अंदर मानसून बिहार में कर सकता है प्रवेश 
मौसम विभाग ने कटिहार जिले के एक या दो भागों में आगामी तीन से चार घंटे के अंदर हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना के लिए लोगों का अलर्ट किया है।
मौसम विभाग का मानना है कि केरल में 1 जून तक मानसून के आने की संभावना है। उसके बाद तीन से चार दिनों के अंदर मानसून बिहार में प्रवेश कर सकती है। अगर केरल के रास्ते बिहार में मानसून प्रवेश करती है तो लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

आज बक्सर रहा बिहार का सबसे गर्म जिला 
बिहार में आज सबसे ज्यादा तापमान बक्सर का रहा। बक्सर का तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस, औरंगाबाद 46.1 डिग्री सेल्सियस, डेहरी 46 डिग्री सेल्सियस, गया 45.2, अरवल 44.8 डिग्री सेल्सियस, भोजपुर 44.1 डिग्री सेल्सियस और पटना का तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed