फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Red heat alert issued in these 13 districts including Patna; Be careful, today's temperature

Bihar Weather : पटना समेत इन 13 जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट; सावधान रहें, 45 डिग्री तक जा सकता है पारा

Tue, 11 Jun 2024 07:59 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 11 Jun 2024 07:59 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भाग के जिलों में अगले दो दिनों के दौरान उष्ण दिवस होने का पूर्वानुमान है। अगले तीन से चार दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
Bihar Weather: Red heat alert issued in these 13 districts including Patna; Be careful, today's temperature
गर्मी का कहर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में गर्मी का कहर जारी है। तेज धूप लोगों को झुलसा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पटना, जहानाबाद, अरवल, नालंदा, लखीसराय, शेखुपुरा, कैमूर, सासाराम, औरंगाबाद, नवादा, गया, भोजपुर, बक्सर में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है।  जबकि राज्य के दक्षिण पूर्व भागों के एक से दो स्थानों पर लू (उष्ण लहर) की संभावना के साथ ही ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि राज्य के उत्तर पश्चिम भाग के एक से दो स्थान पर गर्म दिन होने की संभावना बताइए है। वहीं राज्य के उत्तर पूर्वी भागों के एक दो स्थानों पर मेघ गर्जन तेज हवा की संभावना जताई है, जिसकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की बताई जा रही है।

विज्ञापन


मौसम विभाग का मानना है कि दक्षिण मध्य भाग के पटना, गया, नवादा, शेखपुरा, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय,जहानाबाद, दक्षिण पश्चिम भाग के बक्सर ,भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल जिला की तापमान मंगलवार को 42 से 44 डिग्री रहने की संभावना है। दक्षिणी भागों के अधिकांश जिला में 14 जून तक हीट वेव की पूर्वानुमान बताई गई है। वहीं 15 से 16 जून के बाद मौसम के प्रबल होने की संभावना है। मौसम विभाग का यह मानना है कि सन स्ट्रोक से आम लोगों को जहां तक हो बचने का प्रयास करना चाहिए। मौसम विभाग ने बताया है कि तेज तपती धूप में बच्चों या पालतू जानवरों को गाड़ी के अंदर नहीं छोड़े। इसके साथ ही मौसम विभाग ने यह भी सुझाव दिया है कि बीमारी और बेहोशी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में मोतिहारी सबसे ठंडा शहर रहा
राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान बक्सर और भोजपुर में 45.9 डिग्री सेल्सियस जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान मोतिहारी में 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए। इसके साथ ही बिहार के जिन जिला में 40 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किए गए उन जिला का नाम पटना 41.7, गया 45.01, भागलपुर 40.01, छपरा 42.7, डेहरी 45.6, मोतीहारी 40.8 ,शेखपुरा 43.2, गोपालगंज 42.9, बिक्रमगंज 45.5, जमुई 42.02, बक्सर 45.9 ,भोजपुर 45.9, वैशाली 42.4, औरंगाबाद 45.5, बांका 41.6, नवादा 44.9, राजगीर 44.7, जीरादेई 44.5, अरवल 45.7, मुंगेर 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए। इसके साथ ही 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किए गए जिलों के नाम इस प्रकार हैं। पूर्णिया 35.3, वाल्मीकि नगर 37.6, मुजफ्फरपुर 37.4 ,दरभंगा 38.4 ,सुपौल 36.3, फारबिसगंज 35.4 ,मधुबनी 37.8, बेगूसराय 39.01, कटिहार 35.01, अररिया 34.6, पूसा 36.8 और किशनगंज 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य से छह डिग्री तक ज्यादा रहा तापमान
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के किशनगंज जिला के एक या दो स्थानो मे हल्की से मध्यम स्तर की बरसात दर्ज की गई, जबकि शेष जिलों का मौसम शुष्क बना रहा। भीषण उष्ण पटना, शेखपुरा, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, बांका, नवादा, राजगीर, अरवल एवं मुंगेर में जबकि उष्ण लहर गया एवं जमुई में दर्ज किया गया। दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों का तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। आज के मौसम विश्लेषण के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा उप हिमालय पश्चिम बंगाल में ही बनी हुई है। प्रदेश में निचले क्षोभ मंडल में शुष्क पश्चिमी हवा का प्रवाह बना हुआ है। जिसके प्रभाव से अगले तीन दिनों के दौरान दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में भीषण उष्ण लहर जारी रहेगी। उत्तर पश्चिम भाग के जिलों में अगले दो दिनों के दौरान उष्ण दिवस होने का पूर्वानुमान है। अगले तीन से चार दिनो के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed