फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Rain with thunder in Gayaji: Shivling along with the floor also got washed away in the pond

Bihar Weather : मेघ गर्जन के साथ महादेव के मंदिर पर गिरी आफत, फर्श के साथ शिवलिंग भी तालाब में बहा

Mon, 26 May 2025 04:21 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 26 May 2025 04:21 PM IST
सार

Gayaji News: स्थानीय लोगों ने बताया जिस वक्त मेघ गर्जन के साथ तेज बारिश हो रही थी, उस वक्त शिव मंदिर के गर्भ गृह में कोई श्रद्धालु नहीं थे। यदि कोई श्रद्धालु यहां होते तो वे भी तालाब में गिर जाते।

विज्ञापन
Bihar Weather: Rain with thunder in Gayaji: Shivling along with the floor also got washed away in the pond
बारिश के बाद मंदिर का हाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गयाजी में सोमवार को मेघ गर्जन के साथ हुई बारिश के दौरान गया शहर के उत्तरी हिस्से रामशिला मोड़ पर स्थित एक मंदिर का फर्श (सतह) टूट गया। सतह (फर्श) पर ही शिवलिंग स्थापित था। जो टूटे सतह(फर्श) के साथ इस मंदिर के नीचे तालाब में जा गिरा। इस घटना की जानकारी जैसे ही लोगों तक पहुंची, यहां भीड़ उमड़ पड़ी। लोग शिवलिंग की तलाश शुरू कर दिए हैं। खबर लिखे जाने तक शिवलिंग नहीं मिला है। आस्थावान इसे प्राकृतिक आपदा और भगवान की लीला मान कर चल रहे हैं।

विज्ञापन


मेघ गर्जन और बारिश के बीच हुई अप्रत्याशित घटना
स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक मेघ गर्जन हुआ। तेज बारिश होने लगी। लोग अपने घरों और आसपास के दुकानों में शरण ले चुके थे। जब बारिश रूकी तो एक श्रद्धालु शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग को प्रणाम करने पहुंचे तो देखा कि मंदिर का सतह (फर्श) टूटा हुआ है और शिवलिंग नहीं है। इसकी जानकारी आसपास के लोगों तक पहुंची तो लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

गयाजी में बेमौसम बारिश से सड़कें जलमग्न, नगर निगम के दावों की खुली पोल
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Bihar Weather: Rain with thunder in Gayaji: Shivling along with the floor also got washed away in the pond
काफी पुराना है मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

तालाब पर बना काफी पुराना है यह मंदिर
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह गौरैया स्थान है। जो काफी पुराना है। इस स्थान पर पुराना तालाब हुआ करता था। जो कालांतर में विलुप्त होने लगा है। यही पर स्थानीय लोगों के सहयोग से एक शिव मंदिर का निर्माण कराया गया था। मंदिर निर्माण के लिए तालाब के हिस्से पर पिलर दिया गया। इसके बाद शिवलिंग की स्थापना की गई थी। आसपास के लोगों के अलावा दूर दराज के लोग भी श्रद्धा भाव से गौरैया स्थान मंदिर में पूजा अर्चना करने आते हैं। पास बने शिव मंदिर में नित्य दिन पूजा पाठ भी लोग करने आते हैं।

कुछ लोग इसे ईश्वरीय कोप बता रहे हैं, तो कोई भगवान की लीला 
यहां लगी भीड़ में रहे लोग इस घटना को किसी ईश्वरीय प्रकोप बता रहे थे तो कई लोग भगवान की लीला कह रहे थे। लोग कहते सुने गए कि यह मंदिर काफी पुराना है और लोगों की आस्था इस मंदिर से जुड़ी हुई है। अब जबकि शिवलिंग तालाब के अंदर जा गिरा है तो इसे ढूंढ कर निकालने की कवायद में लोग जुट गए हैं। यहां मौजूद लोगों द्वारा जितनी मुंह उतनी बातें की जाने लगी है।
 

Bihar Weather: Rain with thunder in Gayaji: Shivling along with the floor also got washed away in the pond
इग्नू भवन भी क्षतिग्रस्त। - फोटो : अमर उजाला
इग्नू विभाग का भवन भी क्षतिग्रस्त हुआ
मेघ गर्जन के साथ बारिश के कारण मंदिर ही नहीं गया काॅलेज के इग्नू विभाग का भवन भी क्षतिग्रस्त हुआ है। सोमवार दोपहर हुई तेज बारिश के कारण इग्नू विभाग के भवन का छज्जा अचानक गिर पड़ा। हालांकि इस घटना में उस वक्त एक भी छात्र नहीं थे। जिसके कारण एक बड़ी घटना होने से बच गया। फिलहाल उक्त घटना में तीन बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed