फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Rain alert in eight districts of Bihar; Farmers worried due to drying of fields, heat

Bihar Weather: इन आठ जिलों को छोड़कर पूरे बिहार में कहीं भी बारिश के आसार नहीं, खेत सूखने से किसान परेशान

Sun, 28 Jul 2024 09:24 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 28 Jul 2024 09:24 AM IST
सार

औसत से कम बारिश होने के कारण किसान परेशान हैं। किसानों के चेहरे पर मायूसी छाई हुई है। जिस खेत में अभी हरे भरे फसल लहलहाते दिखते, वह खेत सूखे पड़े हैं। खेतों में दरारें पड़ने लगी है।

विज्ञापन
Bihar Weather: Rain alert in eight districts of Bihar; Farmers worried due to drying of fields, heat
बारिश नहीं होने के कारण सूखे धान के खेत।

विस्तार

सावन महीने के आठ दिन गुजर गए लेकिन मौसम अब तक सुहाना नहीं हुआ। औसत से कम बारिश होने के कारण किसान परेशान हैं। किसानों के चेहरे पर मायूसी छाई हुई है। जिस खेत में अभी हरे भरे फसल लहलहाते दिखते, वह खेत सूखे पड़े हैं। खेतों में दरारें फटने लगी है। जिन खेतों से किसानों ने काफी उम्मीद से अपने धान के बीज लगाए थे। इतना ही नहीं उमस भरी गर्मी ने भी लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों तक बारिश नहीं होने के बात कही है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज जिला के कुछ भागों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में हल्की से मध्य दर्जे की बारिश हो सकती है। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। इसके अलावा बिहार के अन्य किसी भी जिले में बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में इन जिलों के तापमान का हाल
पिछले 24 घंटे के दौरान को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस गोपालगंज में दर्ज की गई। पटना में 36.7 डिग्री सेल्सियस, गया 43.3, भागलपुर 35.2, पूर्णिया 36.7, बाल्मीकि नगर 38.0, मुजफ्फरपुर 36.2, छपरा 36.1, दरभंगा 36.0, सुपौल 36.6, फारबिसगंज 37.2, डेहरी 35.0, मधुबनी 37.8, मोतिहारी 37.5, शेखपुरा 35.3, जमुई 34.4, बक्सर 37.6, वैशाली 36.7, औरंगाबाद 35.6, बेगूसराय 36.3 ,बांका 33.7, नवादा 34.8, राजगीर 36.3, अररिया 36.6, जीरादेई 36.8, पूसा 35.5 और किशनगंज 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में इतनी बारिश हुई, सबसे कम पटना में 
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के उत्तर पूर्व तथा दक्षिण के क्षेत्रो में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा गरज चमक के साथ दर्ज की गई। जबकि उत्तर पश्चिम तथा उत्तर मध्य के एक या दो स्थानों पर हल्की बरसात दर्ज की गई। नबीनगर 68.6 मिली मीटर, कुटुंबकम 46.4 मिलीमीटर, ब्रह्मपुर 22.8 मिलीमीटर, भागलपुर नौ मिलीमीटर, आरा 4.8 मिलीमीटर, गया 5.4 मिलीमीटर, पटना 4.4 मिलीमीटर, मानपुर 20.4 मिली मीटर बारिश हुई। आज की संख्यात्मक मॉडल तथा चित्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल और उसके आसपास के क्षेत्र से लेकर उत्तरी उड़ीसा के ऊपर समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। इसके अगले 24 घंटो के दौरान पश्चिमी, उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, एक अन्य चक्रवर्ती परिसंचरण उत्तर पश्चिम, उत्तर प्रदेश पर समांतर से 1.5 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के उत्तर मध्य , उत्तर पूर्व, दक्षिण मध्य, दक्षिण पूर्व के कुछ स्थानों पर हल्की सी मध्यम स्तर की वर्षा ग्राम चमक के साथ होने की संभावना है। अगले 48 घंटे तक दिन की तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed