फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather News: Red, Orange Alert; Weather of Patna, Gaya, Purnia, Bhagalpur; heat web, heat stroke

Bihar Weather : इन इलाकों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट; 13 जिलों में पारा 43 डिग्री पार, सावधान रहें

Wed, 01 May 2024 08:31 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 01 May 2024 08:31 AM IST
सार

पिछले 24 घंटे में गया, मधुबनी, शेखपुरा, गोपालगंज,  जमुई, भोजपुर, औरंगाबाद, खगड़िया, बांका, नवादा, सीवान, अरवल, रोहतास जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री के पार रहा। 

विज्ञापन
Bihar Weather News: Red, Orange Alert; Weather of Patna, Gaya, Purnia, Bhagalpur; heat web, heat stroke
गर्मी से हाल हुआ बेहाल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार में झुलसाने वाली गर्मी से फिलहाल लोगों को राहत नहीं मिलने जा रही है। मौसम विभाग ने लगातार दूसरे दिन बिहार के पूर्णिया, शेखपुरा एवं भागलपुर जिला के कुछ स्थानों पर लू की संभावना व्यक्त करते हुए इस माह में पहली बार रेड अलर्ट किया है। वहीं गोपालगंज, वैशाली, मुजफ्फरपुर,शिवहर, सुपौल, कैमूर, औरंगाबाद, नवादा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, जमुई एवं बांका जिला के कुछ स्थानों में लू (भीष्म उष्ण लहर) की संभावना जताते हुए गंभीर गर्मी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शेष भागों में उष्ण लहर की संभावना व्यक्त करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में गया, मधुबनी, शेखपुरा, गोपालगंज,  जमुई, भोजपुर, औरंगाबाद, खगड़िया, बांका, नवादा, सीवान, अरवल, रोहतास जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री के पार रहा। 

विज्ञापन


अगले तीन दिनों तक गर्मी से नहीं मिलेगी राहत
मंगलवार को राज्य के शेखपुरा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस, जब की सबसे कम न्यूनतम तापमान बाल्मीकि नगर में 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है। मौसम विभाग का मानना है कि तीन दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने जा रही है। मौसम विभाग का मानना है कि इस समय जो बिहार के कई जिले ऐसे हैं जहां पर लू का प्रकोप वर्तमान समय में जारी है। इसका प्रभाव और अधिक बढ़ सकता है। पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान की सूची बताता है कि  तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री अधिक है। इसका मतलब है उष्ण लहर की स्थिति और बढ़ जाएगी। 
विज्ञापन


जानिए इन जिलों का कितना रहा अधिकतम तापमान
कटिहार, नवादा, पटना, बाल्मीकि नगर, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, मोतिहारी, शेखपुरा, गोपालगंज एवं बांका उष्म लहर दर्ज हुई। इसके साथ ही उष्ण रात्रि पटना एवं दरभंगा में दर्ज हुई है। शेष भाग गर्म शहर के रूप में रहा। अगले 48 घंटे के दौरान मौसम शुष्क एवं उत्तरी पश्चिमी दिशा से गर्म हवा चलने का पूर्वानुमान है। धीरे-धीरे तापमान बढ़ता चला जा रहा है। ऐसे में पानी जरूर पीते रहे। सीधी हवा बदन पर ना लगे दे। जितना हो सके अपने आप को खुले धूप में ना रहने दें। अगर निकालना हो तो बदन को ढंककर निकले। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के जिलों में अधिकतम तापमान किस प्रकार दर्ज किए गए। पटना 42.8, भागलपुर 42.3 ,पूर्णिया 41.7, बाल्मीकि नगर 42.0, खगड़िया 43.4, मुजफ्फरपुर 40.8, छपरा 42.4,  सुपौल 41.6, शेखपुरा 44.9, गोपालगंज 43.4, बांका 43.4, कटिहार 40.7, नवादा 43.6, मोतिहारी 42.0, सीवान 43.2, अगवानपुर 41.5 ,अरवल 43.9, फारबिसगंज 41.2, गया 43.5, डेहरी 42.8, मधुबनी 43.6, जमुई 43.1, भोजपुरी 43.1 ,समस्तीपुर 41.4, औरंगाबाद 43.3, बेगूसराय 41.6 और हरनौत 42.7 डिग्री सेल्सियस।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed